Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

पंजाब

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट और परगट सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Updated on Thursday, October 08, 2026 20:00 PM IST

अमृतसर : पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह अमृतसर पहुंचे। दोनों नेताओं के अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सचिन पायलट और परगट सिंह ने श्री हरमंदिर साहिब पहुंचकर मत्था टेका और अरदास कर आशीर्वाद लिया। दोनों नेता जलियांवाला बाग और दुर्गियाना मंदिर भी जाएंगे। सचिन पायलट और परगट सिंह के अमृतसर दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह डैनी बंदाला ने कहा कि दोनों नेता अलग-अलग समय पर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में दिखाई दे रहा उत्साह इस बात का संकेत है कि कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। डैनी बंदाला ने कहा कि पंजाब की जनता ने 2027 में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने सचिन पायलट को लेकर कहा, "सचिन पायलट बहुत अच्छे पायलट हैं और वह बहुत अच्छी तरह लैंड करने वाले हैं। इसमें कोई शक नहीं है। उनके नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस लगातार आगे बढ़ रही है।"


उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह की भी तारीफ की। डैनी बंदाला ने कहा कि परगट सिंह पूर्व हॉकी खिलाड़ी और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। उन्हें खेल का अच्छा अनुभव है और वह जानते हैं कि परिस्थितियों के अनुसार किस तरह रणनीति बनाई जाती है।


डैनी बंदाला ने दावा किया कि पंजाब में अब कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता अपना मन बना चुकी है और अब वह किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है।
कांग्रेस नेता राजकुमार वेरका ने कहा, "सचिन पायलट, हमारे प्रभारी बनने के बाद पहली बार अमृतसर में आए हैं और हम सब उनका स्वागत करने के लिए यहां इकट्ठे हुए हैं। कांग्रेस पार्टी पंजाब में लीड कर रही है और पंजाब के लोग कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने के लिए उत्साहित हैं। हम सब तैयार हैं और पंजाब के लोग कांग्रेस को चुनने के लिए तैयार हैं, सब एक हैं और सब एकजुट हैं।"

 

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X