Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

व्यापार

भारत में AI आधारित मौसम पूर्वानुमान से 3 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला फायदा: विश्व बैंक

Updated on Thursday, October 08, 2026 16:25 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : विश्व बैंक की World Development Report 2026 के अनुसार, विकासशील देश AI से सबसे बड़ा फायदा मौजूदा AI टूल्स को स्थानीय जरूरतों के अनुसार अपनाकर हासिल कर सकते हैं। इसके लिए उन्नत AI सिस्टम को शुरुआत से विकसित करने पर अरबों डॉलर खर्च करने की जरूरत नहीं है।

रिपोर्ट में सरकारों से सस्ती AI एप्लिकेशन पर ध्यान देने, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किल्स को मजबूत करने तथा सार्वजनिक सेवाओं में प्रभावी साबित हो चुके समाधानों को बड़े स्तर पर लागू करने की अपील की गई है।

रिपोर्ट ने भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि AI आधारित मौसम पूर्वानुमान 3 करोड़ से ज्यादा किसानों तक पहुंचा। इससे ज्यादातर किसानों को बारिश के मौसम की पहले की तुलना में अधिक समय रहते भविष्यवाणी उपलब्ध हुई।

विश्व बैंक ने अन्य विकासशील देशों में AI के इस्तेमाल के उदाहरण भी दिए। केन्या में न्यायपालिका ने एक predictive AI algorithm का इस्तेमाल कर हर साल 10,000 से ज्यादा मामलों को 1,500 से अधिक मध्यस्थों के बीच बांटने में मदद ली, जिससे लंबित मामलों का बोझ कम करने में सहायता मिली। वहीं, बांग्लादेश में AI से तैयार मेडिकल इमेजिंग के इस्तेमाल से डायबिटीज की एक जटिलता के लिए रोजाना जांच किए जाने वाले मरीजों की संख्या 39.5 प्रतिशत बढ़ी।

रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक सेवाओं के बैक-एंड संचालन में इस्तेमाल होने वाली predictive AI से कई महत्वपूर्ण फायदे मिले हैं। वहीं, AI पर चर्चा में frontline services के लिए जनरेटिव AI पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।

विश्व बैंक ने कहा कि विदेशों में विकसित तकनीक को केवल अपनाना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि उसे स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार ढालना जरूरी है। रिपोर्ट के अनुसार, AI context-specific है और विदेशों से AI अपनाना अपने आप में पर्याप्त नहीं होगा।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि विकासशील देशों में AI के कारण नौकरियों पर तत्काल असर का जोखिम विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में कम है, क्योंकि यहां AI के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त नौकरियों का हिस्सा अपेक्षाकृत कम है।

हालांकि, बिजली, इंटरनेट और जरूरी स्किल्स जैसे बुनियादी समर्थन के बिना AI के फायदे धीरे-धीरे सामने आएंगे। कारोबारों ने AI समाधानों को अपनाने या उनका विस्तार करने में जानकारी की कमी को भी एक महत्वपूर्ण बाधा बताया है।

सरकारों के लिए रिपोर्ट में छोटे AI निवेश के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किल्स उपलब्ध कराने तथा प्रभावी समाधानों को बड़े स्तर पर लागू करने के लिए सार्वजनिक खरीद का इस्तेमाल करने की सिफारिश की गई है। साथ ही, सीमित विश्वसनीय प्रमाणों के बीच AI पायलट प्रोजेक्ट्स को खरीदने, उनका मूल्यांकन करने और उन्हें बड़े स्तर पर लागू करने के लिए फ्रेमवर्क तैयार करने की बात कही गई है।

नियमन के मामले में विश्व बैंक ने स्वैच्छिक मानकों और लचीले नियमों से शुरुआत करने तथा मौजूदा कानूनों के आधार पर भरोसेमंद AI विकसित करने की सलाह दी है। रिपोर्ट ने अमेरिका और चीन में प्रमुख AI कंपनियों के केंद्रीकरण से पैदा होने वाले निर्भरता जोखिमों को संभालने के लिए interoperable AI systems को बढ़ावा देने की भी वकालत की है।

 

Have something to say? Post your comment
भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

महंगे कच्चे तेल का असर! विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में 53,337 करोड़ रुपए इक्विटी से निकाले

: महंगे कच्चे तेल का असर! विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में 53,337 करोड़ रुपए इक्विटी से निकाले

एएसटीपीएल और संस्थापक पर सेबी का बड़ा एक्शन, 546 करोड़ रुपए रिफंड के साथ 11.5 करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना

: एएसटीपीएल और संस्थापक पर सेबी का बड़ा एक्शन, 546 करोड़ रुपए रिफंड के साथ 11.5 करोड़ रुपए का लगाया जुर्माना

X