Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

पंजाब

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत एस.ए.एस. नगर में होंगी कराटे, घुड़सवारी और निशानेबाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं

Updated on Wednesday, October 07, 2026 18:38 PM IST

साहिबजादा अजीत सिंह नगर : ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत चल रही खेल प्रतियोगिताओं के हिस्से के रूप में साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले में आगामी दिनों के दौरान कराटे, घुड़सवारी और निशानेबाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मिस लिंधिया ए.एन., आई.ए.एस. (प्रशिक्षु), ने बताया कि कराटे की पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं 10 से 15 अक्टूबर तक खेल परिसर, सेक्टर-78, मोहाली में आयोजित की जाएंगी। घुड़सवारी की प्रतियोगिताएं 15 से 17 अक्टूबर तक द रैंच, पल्लणपुर में आयोजित होंगी, जबकि निशानेबाजी की प्रतियोगिताएं नवंबर माह में शूटिंग रेंज फेस 6 में आयोजित की जाएंगी।

प्रतियोगिताओं की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के दौरान सहायक आयुक्त (प्रशिक्षु) ने कराटे प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आने वाले खिलाड़ियों के रात्रि ठहराव के लिए उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित स्थानों पर चिकित्सा दलों तथा सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पीने के पानी और स्वच्छता की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में शामिल हुए एस.पी. (एच.) नवरीत सिंह ने आगामी प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

नगर निगम मोहाली के आयुक्त मनप्रीत सिंह ने प्रतियोगिता स्थलों पर स्वच्छता संबंधी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

सिविल सर्जन कार्यालय से डॉक्टर हरमन ने प्रतिस्पर्धाओं के दौरान मेडिकल टीमों की जिम्मेदारी ली।

उप निदेशक, पशु पालन विभाग, एस.ए.एस. नगर, डॉ. भूपिंदर सिंह ने घुड़सवारी प्रतियोगिताओं के दौरान पशु चिकित्सा दलों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

बैठक में जिला खेल अधिकारी उमेंवश्वरी शर्मा, जिला मंडी अधिकारी गगनदीप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जिला खेल समन्वयक इंदु बाला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X