Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

पंजाब

‘मेरा घर मेरा मान’ योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह द्वारा लाल डोरा क्षेत्र की संपत्तियों के मालिकों को वितरित किए स्वामित्व कार्ड

Updated on Wednesday, October 07, 2026 18:35 PM IST

साहिबजादा अजीत सिंह नगर : ‘मेरा घर मेरा मान’ योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने आज लाल डोरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों के मालिकों को स्वामित्व कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर मोहाली उप-मंडल में 42 संपत्ति मालिकों को स्वामित्व कार्ड प्रदान किए गए।

इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि पंजाब भर में आज मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में 149 गांवों के निवासियों को करीब 16,000 स्वामित्व कार्ड सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि लाल डोरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों के संबंध में पहले स्वामित्व दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण लोगों को कई बार कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। स्वामित्व कार्ड इस संबंध में दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध करवाने में सहायक होंगे।

उन्होंने बताया कि स्वामित्व प्रमाण-पत्र में संपत्ति के स्वामित्व अधिकारों की स्पष्ट पहचान के लिए आवश्यक विवरण दर्ज किए गए हैं। इनमें देशांतर एवं अक्षांश, आच्छादित क्षेत्रफल, निर्मित क्षेत्रफल, खुले क्षेत्रफल तथा सर्वेक्षण इकाई का मानचित्र आदि शामिल हैं। इससे संपत्ति की स्थिति और स्वामित्व संबंधी अभिलेख को स्पष्ट एवं व्यवस्थित रूप से दर्ज करने में सहायता मिलेगी।

कुलवंत सिंह ने कहा कि पहले संपत्ति के स्वामित्व संबंधी दस्तावेजी स्पष्टता न होने के कारण कई परिवारों में स्वामित्व अधिकारों को लेकर विवाद भी उत्पन्न होते थे। स्वामित्व कार्ड संपत्ति के अधिकारों संबंधी स्पष्ट दस्तावेजी रिकॉर्ड उपलब्ध करवाकर ऐसी कठिनाइयों को कम करने में सहायक होंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा जनकल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके तहत सरकारी तथा सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में प्रति परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का नकद रहित उपचार उपलब्ध करवाया जाता है।

उन्होंने कहा कि ‘मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना’ के तहत भी पात्र महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

स्वामित्व कार्ड प्राप्त करने वाले गांववासियों ने संपत्ति के स्वामित्व संबंधी दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध करवाने के लिए सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एस.डी.एम. मोहाली श्रीमती दमनदीप कौर, तहसीलदार मोहाली गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, आम आदमी पार्टी नेता कुलदीप सिंह समाना तथा संबंधित गांवों की पंचायतों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X