Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

पंजाब

पंजाब CM के कैंप ऑफिस पर CBI का 6 घंटे तक छापा : चंडीगढ़ समेत 8 ठिकानों पर तलाशी, लैपटॉप-दस्तावेज जब्त

Updated on Wednesday, October 07, 2026 11:37 AM IST

चंडीगढ़ : पंजाब की सियासत में मंगलवार को उस वक्त बड़ा भूचाल आ गया, जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस में छापा मारा। मंगलवार शाम 5 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई देर रात 11 बजे तक चली। सीबीआई ने कैंप ऑफिस के अलावा चंडीगढ़, मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में कुल 8 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। इस दौरान जांच एजेंसी ने कई लैपटॉप, मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। यह पूरी कार्रवाई पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद अमल में लाई गई है, जिसमें सीएम कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और ट्रांसफर-पोस्टिंग मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।


क्या है पूरा मामला?
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जीएमएडीए (GMADA) जमीन, सीएलयू (CLU) और रियल एस्टेट से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में ट्रांसफर-पोस्टिंग, टेंडर और नीतिगत फैसलों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। ईडी का दावा है कि नितिन गोहल नामक व्यक्ति बिचौलिए के तौर पर काम कर रहा था, जो मुख्यमंत्री के ओएसडी (OSD) राजबीर सिंह घुम्मन के सीधे संपर्क में था।
ईडी ने तलाशी के दौरान नितिन गोहल से 20.98 लाख रुपए नकद और डिजिटल चैट्स बरामद करने का दावा किया था। इन सबूतों के आधार पर ईडी ने जुलाई-अगस्त में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को तीन बार पत्र लिखकर एफआईआर दर्ज करने को कहा था, लेकिन राज्य पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किया गया।


हाईकोर्ट का सख्त रुख और CBI की FIR
मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा, जहां अदालत ने माना कि ईडी द्वारा पेश तथ्य संज्ञेय अपराध की ओर इशारा करते हैं। इसके बाद 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने सीएम के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपते हुए दो महीने में स्टेटस रिपोर्ट तलब की। हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने घुम्मन समेत 6 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर यह छापेमारी की।


सुप्रीम कोर्ट से फौरी राहत नहीं
हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ पंजाब सरकार ने 6 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर की थी। मंगलवार को सरकार ने मामले पर तुरंत सुनवाई की मांग की, जिसे शीर्ष अदालत ने खारिज करते हुए नियमित प्रक्रिया के तहत एक-दो दिन में सुनवाई करने की बात कही है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X