Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

हरियाणा

एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम

Updated on Monday, October 05, 2026 19:46 PM IST

चंडीगढ़ : एशिया चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंत्री ने खिलाड़ियों को फूल मालाएं पहनाकर उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। इस अवसर पर गौरव गौतम ने कहा कि एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 85 पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। इनमें हरियाणा के खिलाड़ियों ने 32 पदक अपने नाम किए हैं, जिनमें 14 स्वर्ण, 9 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं।


32 पदक हरियाणा की खेल शक्ति का प्रमाण
खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा को अपने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व है।
गौरव गौतम ने कहा कि 14 स्वर्ण पदक इस बात का प्रमाण हैं कि हरियाणा के खिलाड़ी केवल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए नहीं, बल्कि जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरते हैं। खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनके माता-पिता, प्रशिक्षकों और खेल संस्थानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। मंत्री ने सभी अभिभावकों और प्रशिक्षकों को भी बधाई दी।


खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं देने पर जोर
खेल राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन, बेहतर डाइट, प्रशिक्षण, अच्छे कोच और आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने में किसी तरह की कमी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें सही मंच और उचित दिशा देने की है। प्रदेश की धरती ने देश को अनेक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं और आने वाले समय में भी हरियाणा से बड़ी संख्या में प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगी।
गौरव गौतम ने कहा कि सरकार चाहती है कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ एशियाई, विश्व और ओलंपिक स्तर पर भी अधिक से अधिक पदक जीतें।


गांवों की प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच
मंत्री ने कहा कि हरियाणा की खेल संस्कृति में गांवों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर दुनिया के बड़े खेल मंचों तक पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि गांवों और छोटे शहरों में रहने वाले युवाओं को भी विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सरकार का विशेष ध्यान है। यदि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को समय रहते उचित सुविधाएं और प्रशिक्षक मिल जाएं, तो आने वाले वर्षों में हरियाणा से और अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सामने आ सकते हैं।


खिलाड़ियों की सफलता युवाओं के लिए बनेगी प्रेरणा
गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में लगातार अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन कर रहा है और हरियाणा भी इस यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि जब कोई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतता है तो उसकी सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं रहती, बल्कि पूरे प्रदेश और देश की उपलब्धि बन जाती है। ऐसी सफलताएं दूसरे युवाओं को भी खेलों की ओर आकर्षित करेंगी और वे मोबाइल तथा अन्य गतिविधियों से दूर होकर मैदान की ओर आएंगे।
मंत्री ने खिलाड़ियों से अपनी मेहनत जारी रखने और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश के लिए पदक जीतने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के सम्मान और प्रोत्साहन में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

: हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

: शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

: Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

: धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

: आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

: सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

: महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

X