Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन • शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

पंजाब

एम एल ए कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर में घग्गर नदी पर नए हाई लेवल पुल का नींव पत्थर रखा

Updated on Monday, October 05, 2026 18:05 PM IST

डेराबस्सी : डेराबस्सी के विधायक स. कुलजीत सिंह रंधावा ने आज डेराबस्सी में मुबारकपुर-ढकौली सड़क पर मुबारकपुर के पास घग्गर नदी पर बनाए जाने वाले नए हाई लेवल पुल का नींव पत्थर रखा।

इस अवसर पर विधायक ने बताया कि मुबारकपुर-ढकौली सड़क डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क कड़ी है, जो क्षेत्र के लोगों तथा अन्य राहगीरों के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। इस स्थान पर घग्गर नदी इस सड़क को पार करती है और वर्ष 2016 में यहां पहुंच मार्ग सहित काजवे बनाया गया था।

उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम तथा बाढ़ की स्थिति के दौरान जब पानी इस मार्ग के ऊपर से बहने लगता है तो यातायात प्रभावित होता है, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पंजाब सरकार द्वारा मौजूदा मार्ग के स्थान पर नया हाई लेवल पुल बनाने का निर्णय लिया गया है, जिससे यातायात को सुचारू एवं निर्बाध बनाया जा सकेगा।

कार्यकारी अभियंता श्री हरप्रीत कटारिया ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा इस हाई लेवल पुल के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जा चुकी है। यह परियोजना 5054 आर.बी.-10 के अंतर्गत 2,944.54 लाख रुपये, अर्थात लगभग 29.45 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पूरी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य को 18 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पुल के निर्माण से मुबारकपुर और ढकौली के बीच आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुचारू होगा तथा क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी।



पुल और पहुंच मार्ग की कुल लंबाई 790 मीटर होगी

परियोजना के विवरण के अनुसार मुख्य पुल की लंबाई 300 मीटर होगी। इसके साथ मुबारकपुर की ओर 250 मीटर तथा ढकौली की ओर 240 मीटर लंबा पहुंच मार्ग बनाया जाएगा। इस प्रकार पुल और दोनों ओर के पहुंच मार्ग की कुल लंबाई 790 मीटर होगी।

इसके अतिरिक्त पुल के दोनों ओर 370 मीटर लंबी सर्विस सड़कें भी बनाई जाएंगी।

पुल और पहुंच मार्ग पर 9.50 मीटर चौड़ा वाहन मार्ग, दोनों ओर 0.75 मीटर चौड़े पैदल मार्ग तथा 0.50 मीटर चौड़ी आर.सी.सी. रेलिंग होगी। इस प्रकार पुल की कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी।

विधायक स. रंधावा ने कहा कि नए हाई लेवल पुल के निर्माण से बरसात और बाढ़ के दौरान मौजूदा पानी वाले मार्ग पर यातायात में आने वाली रुकावट का स्थायी समाधान होगा। इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर नगर परिषद जीरकपुर के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत विर्क, नगर परिषद डेराबस्सी से श्री आशु उपनेजा, नगर परिषद लालड़ू से श्री जोरावर सिंह, जीरकपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गुरविंदर सिंह, डेराबस्सी से श्री दविंदर सैनी, लालड़ू से श्री हरीश मदान, एस.डी.ओ. श्री जसपाल सिंह गंधारा के अलावा स्थानीय पदाधिकारी, पंच और सरपंच उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

: पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन

पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

X