Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

हरियाणा

हरियाणा कांग्रेस में फिर CM फेस की चर्चा, कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख सामूहिक नेतृत्व पर चुनाव लड़ने का दिया सुझाव

Updated on Sunday, October 04, 2026 20:19 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर हरियाणा में पार्टी के भविष्य की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट के उस विचार की सराहना की है, जिसमें राहुल गांधी के नेतृत्व में सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ने की बात कही गई है।

कुलदीप शर्मा ने कहा कि यह विचार कांग्रेस को उसकी मूल राजनीतिक विचारधारा और परंपरा की ओर वापस ले जाता है। उनके अनुसार चुनाव किसी एक मुख्यमंत्री चेहरे के बजाय पार्टी की विचारधारा, नीतियों और सामूहिक नेतृत्व के आधार पर लड़े जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति या परिवार को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में आगे करने से पार्टी की संभावनाएं सीमित हो जाती हैं।

हरियाणा का उदाहरण देते हुए पूर्व स्पीकर ने पत्र में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को लगातार चुनावी नुकसान का सामना करना पड़ा है और इसके पीछे एक व्यक्ति तथा बाद में उसके बेटे को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश करने की रणनीति भी एक कारण रही है।

उन्होंने कहा कि चुनाव से काफी पहले खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताने की कोशिश संबंधित व्यक्ति के लिए भले ही राजनीतिक रूप से लाभदायक हो सकती है, लेकिन इसका पार्टी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे हरियाणा में कांग्रेस को उसके मूल विचारों और व्यापक सामाजिक आधार के अनुरूप पुनर्गठित करने की संभावनाएं कमजोर होती हैं।

कुलदीप शर्मा ने पत्र में कहा कि इस तरह की व्यक्तिगत ब्रांडिंग से पार्टी के व्यापक राजनीतिक संदेश के बजाय संबंधित नेता की व्यक्तिगत छवि अधिक प्रमुखता से सामने आती है। उनका मानना है कि कांग्रेस का सामाजिक और आर्थिक संदेश व्यापक वर्गों तक पहुंचने वाला होना चाहिए, जबकि किसी एक चेहरे को आगे करने से पार्टी का दायरा सीमित हो जाता है।

उन्होंने विशेष रूप से दीपेंद्र सिंह हुड्डा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके द्वारा वर्ष 2029 के लिए खुद को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश किए जाने की कोशिश कांग्रेस के जनाधार और पहुंच को सीमित कर रही है। इससे विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक वर्गों को कांग्रेस के साथ जोड़कर व्यापक गठबंधन तैयार करने की संभावनाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

पूर्व स्पीकर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से आग्रह किया कि पार्टी के हित में इस प्रकार की व्यक्तिगत मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। इसके बजाय हरियाणा में सामूहिक नेतृत्व की अवधारणा को व्यवहार में लागू किया जाए।

उन्होंने कहा कि भविष्य में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, इसका निर्णय अभी से किसी व्यक्ति विशेष के पक्ष में करने के बजाय कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया जाना चाहिए। उनका जोर इस बात पर रहा कि फिलहाल पार्टी को संगठन को मजबूत करने, व्यापक जनाधार तैयार करने और सामूहिक नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने पर ध्यान देना चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

: हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

: शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

: Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

: धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

: आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

: सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

: महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

X