Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

हरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 दिवसीय सिंगापुर दौरे पर, जंगल सफारी और इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल का करेंगे अवलोकन

Updated on Sunday, October 04, 2026 20:01 PM IST


चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर के आधिकारिक दौरे पर हैं। सीएमओ हरियाणा के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर इस संबंध में जानकारी साझा की गई है। सीएमओ ने पोस्ट करते हुए लिखा, "हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर हैं। इस दौरान वे एसआईएनजी (सिंगापुर इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम) के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।" बताया गया कि मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान सिंगापुर के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अत्याधुनिक तकनीक का अवलोकन करेंगे। सिंगापुर अपने शहरी नियोजन, स्मार्ट सिटी मॉडल और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाता है। हरियाणा सरकार इन मॉडलों को प्रदेश में लागू करने की संभावनाएं तलाश रही है।


कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम को सिंगापुर बिज़नेस फोरम द्वारा आयोजित डिनर कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों, निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान हरियाणा में निवेश की संभावनाओं और औद्योगिक विकास को लेकर चर्चा होगी। राज्य सरकार का फोकस विदेशी निवेश को आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर है।
दौरे का एक अहम हिस्सा हरियाणा में प्रस्तावित जंगल सफारी प्रोजेक्ट से जुड़ा है। मुख्यमंत्री देर शाम सिंगापुर सफारी का भी अवलोकन करेंगे।


गौरतलब है कि हरियाणा सरकार गुरुग्राम और नूंह के अरावली क्षेत्र में करीब 10 हजार एकड़ में दुनिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी बनाने की योजना पर काम कर रही है। सिंगापुर की नाइट सफारी और रिवर सफारी को दुनिया में सबसे सफल मॉडल माना जाता है। मुख्यमंत्री इसी मॉडल का अध्ययन कर उसे हरियाणा के प्रोजेक्ट में शामिल करने पर विचार करेंगे।
एसआईएनजी फोरम भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस फोरम में हरियाणा की भागीदारी से प्रदेश को ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मैप पर और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

: हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

: शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

: Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

: धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

: आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

: सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

: महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

X