Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

हरियाणा

हरविन्द्र कल्याण ने ओम बिरला से की मुलाकात, नवंबर में हरियाणा विधानसभा में होगा संविधान पखवाड़ा

Updated on Friday, October 02, 2026 20:20 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार देर शाम नई दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पीठासीन अधिकारियों के बीच नवंबर माह में हरियाणा विधान सभा की ओर से आयोजित किए जाने वाले संविधान पखवाड़े सहित विभिन्न विधायी एवं संसदीय विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लोक सभा अध्यक्ष को हरियाणा विधान सभा की ओर से संविधान पखवाड़े के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी और उन्हें कार्यक्रम में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अपनी सहमति प्रदान की। उन्होंने संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं और संसदीय परंपराओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में ऐसे आयोजनों के महत्व पर बल दिया। बैठक के दौरान दोनों पीठासीन अधिकारियों ने विधान मंडलों की कार्यप्रणाली, संसदीय परंपराओं तथा विधायी कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों तथा इनके बारे जनता को जागरूक करने बारे भी विचार-विमर्श किया।


विस अध्यक्ष ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में आयोजित 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के अपने अनुभव भी लोक सभा अध्यक्ष के साथ साझा किए। उन्होंने सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों की संसदों के कामकाज, संसदीय प्रक्रियाओं तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े विषयों पर हुए विचार-विमर्श की जानकारी दी।
हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पीठासीन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभिन्न विधान मंडलों के बीच संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान संसदीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होता है।


इसके पश्चात विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने केंद्रीय मंत्री एवं करनाल से सांसद मनोहर लाल से भी मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा, विशेषकर करनाल क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों एवं विभिन्न क्षेत्रीय विकास परियोजनाओं को लेकर चर्चा हुई। दोनों के बीच क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ तथा विकास परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की आवश्यकताओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

: हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

: शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

: Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

: धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

: आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

: सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

: महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

X