Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांधी जयंती पर गुरुग्राम में ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ का किया शुभारंभ

Updated on Friday, October 02, 2026 20:12 PM IST

चंडीगढ़ : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर "स्वच्छता ही सेवा 2026" के तहत नगर निगम गुरुग्राम द्वारा ‘जीवीपी मुक्त अभियान’ की शुरुआत गुरुग्राम से की गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को महरौली रोड पर डीएचबीवीएन कॉलोनी के पास नगर निगम गुरुग्राम द्वारा विकसित किए गए जीवीपी मुक्त स्थल का निरीक्षण कर अभियान की शुरुआत की। *मुख्यमंत्री ने दिया स्वच्छता में जनभागीदारी का संदेश* मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संदेश में स्वच्छता को केवल सरकारी व्यवस्था तक सीमित न रखते हुए नागरिकों की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था और सुविधाएं उपलब्ध करा सकती है तथा आधुनिक तकनीक एवं संसाधनों का उपयोग कर सकती है, लेकिन घरों और संस्थानों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकारी व्यवस्था, आधुनिक तकनीक और जनता की भागीदारी को स्वच्छता अभियान के तीन महत्वपूर्ण पक्षों के रूप में रेखांकित किया और कहा कि इसका उद्देश्य स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से एक व्यापक नागरिक अभियान का रूप देना है।


कचरा अलग-अलग रखें, खुले में न फेंकें
मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि खुले में कचरा न फेंकें, घर पर कचरे को अलग-अलग रखें और केवल अधिकृत कचरा-वाहन को ही कचरा दें। जीवीपी मुक्त अभियान का उद्देश्य केवल एक बार सफाई करना नहीं, बल्कि चिन्हित स्थानों पर दोबारा कचरा जमा न हो, इसके लिए नागरिकों में जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देना भी है।


10 दिन, 21 कचरा संवेदनशील बिंदु और एक स्वच्छ गुरुग्राम
नगर निगम द्वारा शुरू किए गए अभियान के अनुसार जीवीपी मुक्त अभियान 2 से 11 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत शहर के चिन्हित 21 गार्बेज वर्नेबल पॉइंट्स (जीवीपी) पर विशेष सफाई अभियान चलाकर उन्हें स्वच्छ एवं बेहतर सार्वजनिक स्थलों में बदलने का कार्य किया जाएगा। अभियान का संदेश “10 दिन -21 कचरा बिंदु -एक गुरुग्राम” है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से भी अभियान से जुड़ने तथा अपने क्षेत्र के जीवीपी को स्वच्छ बनाए रखने में श्रमदान और सहयोग करने के लिए आमंत्रित किया गया है।


अलग-अलग क्षेत्रों में चलेगा विशेष सफाई अभियान
अभियान कार्यक्रम के अनुसार 2 अक्टूबर को डीएचबीवीएन कॉलोनी के पास तथा सरहोल में अभियान की शुरुआत की गई। इसके बाद 3 अक्टूबर को टिकरी तथा सेक्टर 18, 4 अक्टूबर को अरबाना मॉल एवं सुभाष चौक, 5 अक्टूबर को पेस सिटी -1 एवं गौशाला मैदान, जबकि 6 अक्टूबर को पेस सिटी तथा सिंघा चौक में विशेष सफाई गतिविधियां प्रस्तावित हैं। इसी प्रकार 7 से 11 अक्टूबर तक कृष्णा कॉलोनी, मेगापोलिस मॉल के पास, इंडियन गैस के पास, घाटा, बंजारा मार्केट, सेक्टर 37, मोहम्मद हेड़ी रोड, दौलताबाद रोड, सेक्टर 39 तथा उल्लावास सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा।


“कचरा बिंदु को सुंदर बिंदु बनाने में साथ दें”
नगर निगम गुरुग्राम द्वारा आरडब्ल्यूए, दुकानदारों, स्कूलों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। नागरिक अपने क्षेत्र के अभियान में पहुंचकर श्रमदान करें तथा स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। अभियान का मूल संदेश कचरा बिंदु को सुंदर बिंदु बनाना और स्वच्छता को नागरिक आदत का हिस्सा बनाना है।
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से स्वच्छता बनाए रखने और कचरा अलग अलग करने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

: हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

: शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

: Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

: धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

: आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

: सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

: महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

X