Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

दुनिया

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

Updated on Friday, October 02, 2026 14:17 PM IST

(एजेंसी) : स्विट्जरलैंड के ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने का सिलसिला 2026 में भी जारी रहा। नई रिपोर्ट एक भयावह तस्वीर पेश करती है। जिसके मुताबिक, इस साल के पहले आठ महीनों में देश के ग्लेशियर्स ने अपने 5.5 प्रतिशत बर्फीले आयतन को खो दिया। इसके साथ ही 2021 से अब तक महज पांच वर्षों में स्विस ग्लेशियरों की कुल बर्फ का 19.4 प्रतिशत हिस्सा खत्म हो चुका है।

स्विस ग्लेशियर मॉनिटरिंग नेटवर्क (ग्लैमॉस) और स्विस कमीशन फॉर क्रायोस्फीयर ऑब्जर्वेशन की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में ग्लेशियरों की औसत मोटाई में करीब 2.5 से 4 मीटर तक की कमी दर्ज की गई। वैज्ञानिकों के मुताबिक, कई ग्लेशियर अब केवल सतह से पिघल नहीं रहे, बल्कि उनके भीतर पानी के प्रवाह से बर्फ के अंदर सुरंगें और बड़े खाली हिस्से बन रहे हैं, जिससे ग्लेशियर अंदर से कमजोर होकर टूट रहे हैं।

ईटीएच ज्यूरिख के ग्लेशियर वैज्ञानिक और रिपोर्ट के प्रमुख लेखक मैथियास हुस के मुताबिक, कई जगहों पर कुछ साल पहले तक जहां सैकड़ों मीटर मोटी बर्फ थी, वहां अब चट्टानों से भरा ऐसा भू-दृश्य दिखाई दे रहा है जो चंद्रमा की सतह जैसा नजर आता है।

इस बदलाव के पीछे 2026 की भीषण गर्मी और सर्दियों में कम बर्फबारी को प्रमुख कारण बताया गया है। अप्रैल से सितंबर तक का छह महीने का समय स्विट्जरलैंड में 1864 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से सबसे गर्म और सबसे सूखा रहा। यूरोप की गर्मी वैश्विक औसत की तुलना में लगभग दोगुनी गति से बढ़ रही है और वैज्ञानिक इसका संबंध जीवाश्म ईंधन से होने वाले ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन से जोड़ते हैं।

हालांकि 2026 में बर्फ का नुकसान 2022 के रिकॉर्ड स्तर से थोड़ा कम रहा। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार सहारा की धूल का जमाव अपेक्षाकृत कम रहा और सर्दियों के अंत में बर्फ की मात्रा थोड़ी अधिक थी। सहारा की धूल बर्फ की सतह को गहरा कर देती है, जिससे वह कम सूर्यप्रकाश परावर्तित करती है और अधिक गर्मी सोखती है।

स्विट्जरलैंड का प्लाटालवाफिर्न या ग्रीस ग्लेशियर इस बदलाव का एक खास उदाहरण है। इसने केवल दो दशकों में अपने क्षेत्रफल का करीब 99 प्रतिशत हिस्सा खो दिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अब ग्लेशियरों के पिघलने की गति सामान्य पीछे हटने से आगे बढ़कर उनके तेजी से विघटन में बदल रही है।

ग्लेशियरों से निकलने वाला पानी फिलहाल गर्मियों में जल संकट को कुछ हद तक कम करता है। 2026 में जुलाई से सितंबर के बीच स्विस ग्लेशियरों से अनुमानित 2.2 ट्रिलियन लीटर पानी निकला, जो स्विट्जरलैंड के घरों की सालाना पेयजल खपत के चार गुने से अधिक है। लेकिन वैज्ञानिकों के मुताबिक, ग्लेशियरों का आकार लगातार घटने के साथ भविष्य में यह प्राकृतिक जल-सहारा भी कमजोर होता जाएगा।

यह संकट केवल स्विट्जरलैंड तक सीमित नहीं है। यूरोप के आल्प्स क्षेत्र में ग्लेशियरों का तेजी से सिकुड़ना पानी की उपलब्धता, जलविद्युत, पारिस्थितिकी और पर्यटन पर असर डाल सकता है। यूरोप में 1997 के बाद से लंबे समय से निगरानी किए जा रहे ग्लेशियरों ने बड़े पैमाने पर बर्फ खोई है।

 

Have something to say? Post your comment
भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

: हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

: एक महीने में दूसरी बार ट्रंप ने 'दोस्त' नेतन्याहू के लिए इजरायल से की वोट अपील

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

: नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद बड़ा कदम, 6 नदी बेसिनों में लगेगी अर्ली वार्निंग सिस्टम

सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

: सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

X