Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

हरियाणा

मायावती पर हरियाणा के मंत्री का तंजः ईवीएम को दोष देना ऐसा जैसे बच्चा फेल होने के बाद मास्टर, स्कूल और बेंच को दोष दे

Updated on Wednesday, September 30, 2026 20:49 PM IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बसपा सुप्रीमों मायावती के ईवीएम को बंद करने वाले बयान पर तंज कसा और कहा कि ईवीएम को दोष देना ऐसा है जैसे फेल होने पर बच्चा मास्टर और स्कूल को दोष दे। वहीं, कपिल सिब्बल द्वारा सुप्रीम कोर्ट समेत संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने को लेकर मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश की स्वायत्त संस्थाओं के खिलाफ अभियान चला रही है।


विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बसपा सुप्रीमों मायावती के बयान कि देश में स्वतंत्र चुनाव कराने हैं तो ईवीएम को तुरंत बंद किया जाए, के सवाल के जवाब में मायावती के बयान पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह तो वैसे ही हुआ जैसे कोई बच्चा स्कूल में फेल होकर घर आकर रोता है कि मास्टर खराब था, स्कूल खराब था और बेंच भी खराब था।


विज ने कहा कि जब ये (विपक्ष) जीतते हैं तब ये नहीं बोलते, जैसे ये हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और केरल में नहीं बोले। उन्होंने कहा कि यह जगह-जगह पर जुलूस निकाल रहे हैं कि मतदाता सूचियां गलत है, अगर मतदाता सूचियां गलत है तो तुम्हारे जीते हुए जितने सांसद, विधायक है उन्हें त्याग पत्र देना चाहिए क्योंकि ये मान रहे हैं कि मतदाता सूचियां गलत हैं, इसलिए इन्हें त्याग पत्र देकर फिर सड़कों पर आना चाहिए।
कपिल सिब्बल देश की सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी कर रहे हैं कि अदालतें उनकी बात को नजर अंदाज कर रही हैं और निष्पक्ष फैसला नहीं ले रही, के सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री ने टिप्पणी करते हुए कहा कि वह कई बार पहले भी कह चुके हैं कि कांग्रेस पार्टी सभी स्वायत्त संस्थाओं के खिलाफ देश में अभियान चला रही है।


विपक्ष कोर्ट, ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग पर भी प्रश्न चिन्ह लगाते हैं और उसका मुख्य कारण यह है कि कांग्रेस की रहनुमाई आज राहुल गांधी कर रहे हैं और राहुल गांधी की नसों में उनकी दादी इंदिरा गांधी का तानाशाही वाला खून दौड़ रहा है तथा प्रजातंत्र को खत्म करके देश में तानाशाही लाना चाहते हैं, इसीलिए लगातार स्वायत्त संस्थाओं का विरोध कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

: हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

: शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

: Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

: धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

: आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

: सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

: महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

X