Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

खेल

एमएलएस: मेसी का गोल भी नहीं टाल सका इंटर मियामी की हार, कोलंबस क्रू ने 2-1 से दर्ज की जीत

Updated on Monday, September 28, 2026 13:42 PM IST

कोलंबस : इंटर मियामी सीएफ को एमएलएस रेगुलर सीजन के मुकाबले में अपने घरेलू मैदान पर कोलंबस क्रू के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को स्कॉट्स मिरेकल-ग्रो फील्ड में खेले गए इस मैच में इंटर मियामी के कप्तान लियोनेल मेसी ने शानदार फ्री-किक के जरिए टीम का एकमात्र गोल किया। हालांकि, मेसी के गोल के बावजूद उनकी टीम हार टाल नहीं सकी।

कोलंबस क्रू ने मैच के 28वें मिनट में पेनल्टी के जरिए पहला गोल कर बढ़त बना ली। हालांकि, इंटर मियामी ने सिर्फ पांच मिनट बाद शानदार वापसी की। कप्तान लियोनेल मेसी ने मैदान के दाहिने छोर से मुश्किल एंगल पर मिली फ्री-किक को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। मेसी का यह सीजन का 21वां गोल था। इसके साथ ही उन्होंने 2026 एमएलएस गोल्डन बूट की दौड़ में अपनी बढ़त और मजबूत कर ली।

दूसरे हाफ में इंटर मियामी की ओर से एक खिलाड़ी ने डेब्यू किया। हाल ही में टीम से जुड़े ब्राजील के विंगर रिकेल्मे फिलिपी 71वें मिनट में फाकुंडो मुरा की जगह मैदान पर उतरे और क्लब के लिए अपना पहला मैच खेला। मैच के आखिरी पलों में कोलंबस क्रू ने स्टॉपेज टाइम में गोल करते हुए मैच में 2-1 की बढ़त बनाई और जीत दर्ज की। इस हार के बावजूद, इंटर मियामी का इस एमएलएस रेगुलर सीजन में प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है। टीम ने 12 जीत, पांच हार और 10 ड्रॉ के साथ 46 अंक जुटाए हैं। इसी के साथ वह ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

मौजूदा एमएलएस एमवीपी अवॉर्ड और गोल्डन बूट विजेता लियोनेल मेसी इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक 20 गोल किए हैं, जो इंटर मियामी और पूरी लीग में सबसे ज्यादा हैं। इसके साथ ही वह 2026 एमएलएस गोल्डन बूट की दौड़ में भी सबसे आगे चल रहे हैं।गोल करने के अलावा मेसी अपनी टीम के लिए मौके बनाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस एमएलएस रेगुलर सीजन में उन्होंने 13 असिस्ट भी किए हैं, जो लीग में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं। मेसी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंटर मियामी ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस में शीर्ष टीमों में शामिल है।

पिछले वीकेंड सीएफ मॉन्ट्रियल को उसके घरेलू मैदान पर 2-0 से हराने के बाद कोलंबस क्रू पूरे आत्मविश्वास के साथ इंटर मियामी के खिलाफ मैदान में उतरा। इस जीत ने टीम का मनोबल बढ़ाया था और क्लब इंटर मियामी के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, इस सीजन में कोलंबस क्रू का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने अब तक 8 जीत, 14 हार और पांच ड्रॉ के साथ 29 अंक हासिल किए हैं। इसी कारण वह ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस की अंक तालिका में 13वें स्थान पर है। अब इंटर मियामी का अगला मुकाबला अपने घरेलू मैदान पर होगा। टीम 11 अक्टूबर को न्यू स्टेडियम में डी.सी. यूनाइटेड की मेजबानी करेगी। इंटर मियामी इस मैच में जीत हासिल कर लीग तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करने की कोशिश करेगी।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X