Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन • शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

हरियाणा

युवाओं को रोजगार, पारदर्शी भर्ती और बेटियों को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी : कुमारी सैलजा

Updated on Sunday, September 27, 2026 21:20 PM IST

सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य कुमारी सैलजा ने हरियाणा में बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रिया में देरी और पद वापस लिए जाने को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार में हरियाणा के पढ़े-लिखे युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। भर्ती की प्रतीक्षा में युवाओं की उम्र निकल रही है और अनेक युवा अपनी योग्यता से अलग काम करने को मजबूर हैं। सांसद ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में सरकारी पद रिक्त होने के बावजूद नियमित भर्तियां नहीं की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि दो लाख से अधिक सफाई कर्मचारियों के पद खाली पड़े हैं। सरकार को सभी विभागों में रिक्त पदों का ब्यौरा सार्वजनिक कर समयबद्ध तरीके से नियमित भर्ती करनी चाहिए। युवाओं को आश्वासन नहीं, बल्कि पारदर्शी भर्ती, स्थायी रोजगार और समान अवसर मिलने चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि रोजगार किसी भी सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारियों में से एक है। हरियाणा के युवाओं ने मेहनत और योग्यता के बल पर भविष्य बनाने के सपने देखे हैं, लेकिन भर्ती में देरी, पदों की वापसी और आयु सीमा पार होने से उनके सामने अनिश्चितता पैदा हो रही है। सरकार को लंबित भर्तियां शीघ्र पूरी कर पात्र अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करनी चाहिए।


सांसद ने कहा कि स्थायी रोजगार के बजाय अस्थायी व्यवस्थाओं पर निर्भरता से युवाओं के साथ-साथ सरकारी सेवाओं पर भी असर पड़ता है। कांग्रेस की नीति युवाओं को रोजगार के समान अवसर देने तथा सरकारी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने की है। शिक्षा और योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार को ठोस नीति के साथ काम करना चाहिए।


बेटियों को सुरक्षा और सम्मान देना सरकार की जिम्मेदारी : कुमारी सैलजा
कुमारी सैलजा ने दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा सुरक्षा की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन पर कहा कि बेटियों की आंखों में भविष्य के सपने होने चाहिए, सुरक्षा की चिंता नहीं। बेटियों को कॉलेज, कार्यस्थल और घर लौटते समय सुरक्षित वातावरण का भरोसा मिलना चाहिए। सुरक्षा के नाम पर उनकी शिक्षा, स्वतंत्रता और अवसरों पर पाबंदियां लगाना समाधान नहीं है।


हर बेटी को मिलना चाहिए समान अधिकार, सम्मान और सुरक्षित वातावरण
कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार और प्रशासन को बेटियों की आवाज सुनकर उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। हर बेटी को समान अधिकार, सम्मान और सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा केवल आश्वासन का विषय नहीं, बल्कि सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

: 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

: हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

: शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष

Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

: Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर

धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

: धान के दाम में उचित बढ़ोतरी नहीं, डीएपी की किल्लत, महंगा डीजल और बढ़ती बिजली दरों ने किसानों की कमर तोड़ी : राव नरेंद्र सिंह

आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

: आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला

सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

: सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों बारे सौंपा ज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

: महर्षि वाल्मीकि ने सामाजिक समरसता, समानता और संस्कारों का दिया संदेश : धनखड़

X