Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

खेल

एशियन गेम्स: ट्रिपल जंप में चीन के वेन ने 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; जापान और बहरीन ने जीते मैराथन खिताब

Updated on Sunday, September 27, 2026 17:00 PM IST

नागोया (जापान) : चीन के सू वेन ने पुरुषों की ट्रिपल जंप में 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए 'एशियन गेम्स 2026' का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। शनिवार को सू ने 17.42 मीटर की छलांग लगाकर साल 1990 के बीजिंग खेलों में हमवतन जू सिक्सिन के बनाए गए 17.31 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यह उनका एशियन गेम्स का पहला गोल्ड मेडल था। जापान के मानातो मियाओ ने 16.77 मीटर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि चीन के मा यिंगलोंग ने 16.75 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

दूसरी तरफ, पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा में ईरान के मोहम्मदरेजा तयेबिसे ने भी खेलों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। तयेबिसे ने 20.81 मीटर की दूरी तक गोला फेंककर गोल्ड मेडल जीता, जिसने भारत के तजिंदरपाल सिंह तूर को लगातार तीसरा खिताब जीतने से रोक दिया। तूर ने 20.64 मीटर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि सऊदी अरब के मोहम्मद टोलू 20.48 मीटर के साथ उनसे पीछे रहे।

बहरीन की सलवा ईद नासेर ने 49.20 सेकंड में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ का खिताब फिर से अपने नाम किया। उन्होंने 2018 में गोल्ड मेडल जीतते समय बनाए गए 50.09 सेकंड के गेम्स रिकॉर्ड को तोड़ा। ईरान की जहरा जारेई मानोजन (52.38 सेकंड) दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि भारत की प्राची 53.21 सेकंड के साथ तीसरा स्थान अपने नाम किया।

वहीं, जापान के इचिताका यामाशिता ने 2:10:49 सेकंड के समय के साथ पुरुषों की मैराथन जीती। भारत के सावन बरवाल ने 2:11:37 में सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि चीन के फेंग पेइयू ने आखिर में अपने प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़कर 2:12:13 में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

बहरीन की शिताये हबते (2:27:31 सेकंड) ने महिलाओं की मैराथन दौड़ अपने नाम की। चीन की सिरेंकुओमु 12 सेकंड पीछे रहकर सिल्वर मेडल जीतीं, जबकि जापान की मिकुनी याडा ने 2:27:56 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में थाईलैंड के जोशुआ एटकिंसन ने 44.90 सेकंड के साथ गोल्ड जीता और बहरीन की नेली कोरिर ने महिलाओं की 1,500 मीटर दौड़ 4:04.50 में जीती।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X