Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

खेल

एशियन गेम्स: जापानी शटलर को 21-9, 21-13 से मात देकर सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

Updated on Sunday, September 27, 2026 16:56 PM IST

पीवी सिंधु ने शनिवार को 'राउंड ऑफ 16' में जापान की टोमोका मियाजाकी को 21-9, 21-13 से मात दी। इसी के साथ भारत की स्टार शटलर ने 'एशियन गेम्स 2026' के विमेंस सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

दो बार एशियन गेम्स में मेडल जीत सिंधु पिछले एशियन गेम्स में विमेंस सिंगल्स के क्वार्टर-फाइनल में बाहर हो गई थीं। अब वह एशियन गेम्स में एक और मेडल जीतने की कोशिश में क्वार्टर-फाइनल में अपना सफर जारी रखने की उम्मीद करेंगी।

इचिनोमिया सिटी म्युनिसिपल जिम्नेजियम में खेले गए मुकाबले में सिंधु ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। एशियन गेम्स में दो बार मेडल जीत चुकीं सिंधु ने अपने अनुभव और कोर्ट पर बेहतरीन मूवमेंट का इस्तेमाल करते हुए पहले गेम में जल्दी ही बढ़त बना ली। इसी के साथ जापानी शटलर पर दबाव नजर आने लगा।

सिंधु तेजी से आगे बढ़ीं और 13-7 की बढ़त बनाने के बाद आसानी से पहला गेम 21-9 से जीत लिया। मियाजाकी ने दूसरे गेम में लंबी रैलियों के जरिए सिंधु पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय शटलर अपने आक्रामक खेल से प्वाइंट्स हासिल करती रहीं।

भारतीय शटलर ने पूरे गेम में अपनी बढ़त बनाए रखी। वह इंटरवल तक 11-6 से आगे थीं। साइड बदलने के बाद मियाजाकी अपनी लय बनाए रखने के लिए संघर्ष करती दिखीं, जबकि सिंधु ने रैलियों पर नियंत्रण बनाए रखा। सिंधु ने स्कोर 17-11 किया और जल्द ही गेम 21-13 से जीतकर सीधे गेम में क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।

इससे पहले, सिंधु ने शनिवार को ही दूसरे राउंड में चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियन को 21-19, 21-14 से शिकस्त दी थी। पिन-चियन के खिलाफ पहले गेम में सिंधु को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। ब्रेक के समय वह 10-11 से पीछे थीं, लेकिन इसके बाद शानदार वापसी की। उन्होंने दो गेम प्वाइंट्स बचाए और फिर अपने तीसरे मौके को भुनाते हुए गेम जीत लिया। इसके बाद ओलंपिक में दो मेडल जीत चुकीं सिंधु दूसरे गेम में मैच में पूरी तरह जम गईं और इंटरवल तक 11-7 की बढ़त बनाने के बाद जीत हासिल की।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X