Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

खेल

'ऐसा एक ओवर मैच में फर्क डाल सकता है', जो रूट ने विल जैक्स की तारीफ की

Updated on Wednesday, September 23, 2026 12:17 PM IST

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। मंगलवार को खेले गए सीरीज के पहले वनडे में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से हराया। इंग्लैंड की इस जीत में ऑलराउंडर विल जैक्स की अहम भूमिका रही। जैक्स ने बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलवाया और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने विल जैक्स के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है। मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में रूट ने कहा, "पारी के अंत में निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ खेलते हुए टीम के लिए रन बनाना जैक्स की क्षमता को दर्शाता है। एक बड़े ओवर से फर्क पड़ सकता है। ऐसा करने की स्किल होना और यह समझना कि उस समय क्या जरूरी था, किसी समय कम स्कोर वाले मैच में फर्क डाल सकता है। जैक्स ने वहां बहुत अच्छी समझदारी दिखायी। मुझे लगता है कि ये बाकी सब के लिए भी एक सबक है कि हम अगर वैसी स्थिति में खुद को पाते हैं, तो ऐसी ही समझदारी दिखाएं।" जैक्स ने 47 गेंदों पर अपनी 46 रनों की नाबाद पारी के दौरान इंग्लैंड की पारी के 48वें ओवर में 18 रन बनाकर टीम का स्कोर 265 तक पहुंचाया था। रुट ने जैक्स की इसी क्षमता की तारीफ की थी।


मैच की बात करें तो रिवरसाइड ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और कप्तान हैरी ब्रूक के 67, विल जैक्स के 46 और जो रूट के 44 रनों की मदद 48.1 ओवर में 265 रन बनाए थे। श्रीलंका 37 ओवर में 176 रन पर सिमट गई और 89 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। जैक्स ने गेंदबाजी भी शानदार की थी और 7 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट लिए थे। यह वनडे में उनका पहला फाइफर था। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए इस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X