Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

व्यापार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 780.78 अरब डॉलर पर स्थिर: RBI

Updated on Saturday, September 19, 2026 16:25 PM IST

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 11 सितंबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) 780.78 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। इससे पहले 4 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 785.71 अरब डॉलर तक पहुंच गया था, जिसमें 44.90 अरब डॉलर की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। उससे पहले 28 अगस्त को समाप्त सप्ताह में भंडार 11.47 अरब डॉलर से बढ़कर 740.80 अरब डॉलर हो गया था।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए) हैं। 4 सितंबर को समाप्त सप्ताह में इनका स्तर 648.17 अरब डॉलर रहा। उस सप्ताह एफसीए में 47.498 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई थी। यह स्तर मार्च के अंत की तुलना में 95.886 अरब डॉलर और एक वर्ष पहले के मुकाबले 63.692 अरब डॉलर अधिक था। 4 सितंबर तक भारत का स्वर्ण भंडार (गोल्ड रिजर्व) 113.816 अरब डॉलर रहा। हालांकि सप्ताह के दौरान इसमें कुछ उतार-चढ़ाव देखा गया, फिर भी यह एक वर्ष पहले के मुकाबले 23.517 अरब डॉलर अधिक था। हालांकि मार्च के अंत की तुलना में यह 1.580 अरब डॉलर कम रहा।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ भारत की स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) होल्डिंग 4 सितंबर तक 18.806 अरब डॉलर रही। यह मार्च के अंत की तुलना में 184 मिलियन डॉलर और एक वर्ष पहले की तुलना में 64 मिलियन डॉलर अधिक थी। वहीं आईएमएफ के साथ भारत की रिजर्व पोजीशन 4.916 अरब डॉलर रही। यह मार्च के अंत की तुलना में 108 मिलियन डॉलर और पिछले वर्ष के समान स्तर से 168 मिलियन डॉलर अधिक थी।

कुल मिलाकर, 4 सितंबर तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार मार्च के अंत की तुलना में 94.599 अरब डॉलर बढ़ चुका था, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले इसमें 87.438 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई। विदेशी मुद्रा भंडार का यह मजबूत स्तर भारत को बाहरी आर्थिक झटकों से सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही यह वैश्विक वित्तीय बाजारों और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान देश की स्थिति को मजबूत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Have something to say? Post your comment
मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

X