Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

खेल

इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

Updated on Friday, September 18, 2026 12:35 PM IST

कार्डिफ : इंग्लैंड ने श्रीलंका को कार्डिफ में खेले गए दूसरे टी20 मैच में 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 145 रन बनाए थे। पाथुम निसांका और लाहिरू उदारा ने टीम को तेज शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 56 रन जोड़े थे, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही श्रीलंकाई पारी एक बार फिर धराशाई हो गई।

निसांका ने 21 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 37 रन, कप्तान चरिथ असालंका ने 31 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 31, वानिंदु हसरंगा ने 22 गेंदों पर 1 छक्का और 2 चौकों की मदद से 27 रन और लाहिरू उदारा ने 20 गेंदों पर 21 रन बनाए।

इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन सबसे सफल गेंदबाज रहे। डॉसन ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन को 2-2, जबकि सोनी बाकेर और आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिला।

146 रन का लक्ष्य इंग्लैंड ने 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। जोस बटलर और ए डोनाल्ड ने टीम को तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 51 रन जोड़ दिए। डोनाल्ड (13 गेंदों पर 21 रन) और बटलर (16 गेंदों पर 30 रन) का बैक टू बैक गिरा। पिछले मैच के शतकवीर कप्तान हैरी ब्रूक भी 8 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 23 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में 79 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद टॉम बैंटन ने 24 गेंदों पर 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से नाबाद 52 रन की पारी खेल टीम को जीत दिला दी। बैंटन के साथ विल जैक्स 3 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड ने 12.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता। लियाम डॉसन प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 3 टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X