Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन • शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

खेल

सैमसन को ड्रॉप करना मुश्किल फैसला था, वैभव को इंतजार करना होगा: गौतम गंभीर

Updated on Friday, September 18, 2026 12:16 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के साथ हुई तीन टी20 मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली। इस सीरीज में बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। गुरुवार को भारत की सीरीज जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि वैभव को अपने मौके का इंतजार करना होगा। गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैमसन पर कहा, "मुझे लगता है कि उसकी प्रतिभा ही उसे प्रभावित करने के लिए काफी है। मुझे लगता है कि उसने दिखा दिया कि वह क्या कर सकता है। कोई भी वर्ल्ड कप में बिना प्रतिभा के 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' नहीं बनता। उसने काफी कुछ किया है। सैमसन को इंग्लैंड सीरीज से बाहर रखने का फैसला मेरे कोचिंग करियर का 'शायद सबसे मुश्किल' फैसला था।" वैभव सूर्यवंशी का जिम्बाब्वे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन रहा था और वह वहां प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। ऐसे में माना जा रहा था कि अफगानिस्तान सीरीज में अभिषेक के साथ वैभव पारी की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट ने टी20 विश्व कप 2026 जीताने वाली सैमसन और अभिषेक की ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा किया। इसका फायदा भी हुआ। दोनों बल्लेबाजों का भारत को सीरीज जिताने में अहम योगदान रहा। दोनों ने मिलकर 346 रन बनाए। अभिषेक ने 3 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया, जबकि सैमसन ने 2 अर्धशतक लगाए। तीसरे टी20 में दोनों ने पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी की।


अभिषेक और सैमसन को बतौर ओपनर मौका देने पर गंभीर ने कहा, "मैं हमेशा अपने नजरिए से बहुत साफ था कि हम वर्ल्ड कप के दौरान हमारे पास जो कॉम्बिनेशन था, उसी के साथ वापस जाना चाहते हैं क्योंकि वे लोग, तीन या चार बार फेल होने के बाद, बुरे खिलाड़ी नहीं बन जाते।"


उन्होंने कहा, "हम जिस तरह का क्रिकेट खेलते हैं, अगर कोई टीम एक वर्ल्ड कप से दूसरे वर्ल्ड कप तक बिना हारे रही है और वर्ल्ड कप जीती है, तो मुझे यकीन है कि वह एक जबरदस्त टीम है। एक या दो सीरीज के बाद यह खराब टीम नहीं बन जाती और ये लोग दो या तीन असफलता के बाद खराब खिलाड़ी नहीं बन सकते।"
वैभव के बारे में गंभीर ने कहा, "उन्हें साफ-साफ बताया गया था कि वह कहां है, और इंडिया के लिए खेलने की लाइन में उम्र कोई मायने नहीं रखती। हम जानते हैं कि उसमें किस तरह की प्रतिभा है और वह क्या कर सकता है। लेकिन, उसे अपने मौके का इंतजार करना होगा।"

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X