Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन • शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

खेल

इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे मुकेश कुमार, नॉटिंघमशायर ने साइन किया

Updated on Tuesday, September 15, 2026 13:51 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार 2026 काउंटी चैंपियनशिप सीजन के आखिरी दो मुकाबलों में नॉटिंघमशायर की तरफ से खेलेंगे। इंग्लैंड के काउंटी क्लब ने सोमवार को इसकी घोषणा की। 'आईएएनएस' ने 30 अगस्त को अपनी रिपोर्ट में बताया था कि मुकेश कुमार और भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम चरण में खेलने की संभावना है। खबर यह भी है कि शमी भी काउंटी चैंपियनशिप के आखिर में खेलने के लिए डील साइन कर सकते हैं।

32 वर्षीय मुकेश ने भारत के लिए 26 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 32 विकेट लिए हैं, जिनमें तीन टेस्ट मैच भी शामिल हैं। उनके आने से टूर्नामेंट के अहम दौर में नॉटिंघमशायर की बॉलिंग मजबूत होगी। काउंटी में खेलने का यह मौका पहली बार होगा जब मुकेश भारत के बाहर किसी घरेलू टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने कहा, "मैं सीजन के अहम समय पर नॉटिंघमशायर के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं। मैं इंग्लैंड पहुंचने और काउंटी क्रिकेट में खुद को आजमाने के लिए बेताब हूं। यहां रहते हुए मैं नॉटिंघमशायर को सफल बनाने में जितना हो सके योगदान देना चाहता हूं, और मैं कोचों और अपने नए साथियों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। इंग्लैंड आना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। मैं नई परिस्थितियों में नई टीम के लिए खेलने के मौके को लेकर उत्साहित हूं। जब तक मैं नॉटिंघमशायर का हिस्सा हूं, मैं अपना सब कुछ दूंगा, उम्मीद है कि हम मिलकर सफल हो सकते हैं।"

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले मुकेश ट्रेंट ब्रिज में एक शानदार फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड लेकर आ रहे हैं, जिन्होंने 61 मुकाबलों में 21.79 की औसत से 233 विकेट लिए हैं। इस दौरान 10 बार पारी में 5 विकेट चटकाए। चेन्नई में ईस्ट जोन को दिलीप ट्रॉफी का खिताब जिताने के बाद मुकेश इंग्लैंड पहुंच रहे हैं और मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

नॉटिंघमशायर के हेड कोच पीटर मूर्स ने इस डील का स्वागत करते हुए गेंदबाज की काबिलियत और हालिया प्रतियोगी लय पर जोर देते हुए कहा, "सीजन के इस अहम समय में मुकेश का हमारी टीम में आना बहुत खुशी की बात है। वह हाल ही में दिलीप ट्रॉफी फाइनल के एक बहुत कड़े मुकाबले से आ रहे हैं, जिसमें उनकी टीम जीती थी और ईस्ट जोन की जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। एक गेंदबाज के तौर पर मुकेश की काबिलियत पर कोई शक नहीं है, खासकर यह जानते हुए कि भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए कितना कड़ा मुकाबला होता है। क्लब के लिए दो बड़े मुकाबलों से पहले ऐसा खिलाड़ी मिलना बहुत अच्छी बात है जो मैच के लिए पूरी तरह तैयार हो और जबरदस्त प्रतिस्पर्धी फॉर्म में हो।"

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X