Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

दुनिया

क्वाड ने टोक्यो में हिंद-प्रशांत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क पर टेबलटॉप अभ्यास पूरा किया

Updated on Monday, September 14, 2026 15:30 PM IST

3 और 4 सितंबर 2026 को क्वाड साझेदारों (ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका) ने क्षेत्र में नागरिक आपदा प्रतिक्रिया प्रयासों को बेहतर बनाने के लिए क्वाड हिंद-प्रशांत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क (आईपीएलएन) को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जापान के टोक्यो में टेबलटॉप एक्सरसाइज (TTX) आयोजित किया। जापान के रक्षा मंत्रालय ने इस टीटीएक्स की मेजबानी की, जैसा कि मई 2026 में हुई क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में सहमति बनी थी।

अप्रैल 2025 में हवाई में आयोजित आईपीएलएन के पहले TTX और दिसंबर 2025 में गुआम में हुए फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज (FTX) के परिणामों के आधार पर इस टीटीएक्स में प्राकृतिक आपदा प्रतिक्रिया परिदृश्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसके माध्यम से क्वाड साझेदारों ने यह अध्ययन किया कि प्रत्येक साझेदार की लॉजिस्टिक्स क्षमताओं का सर्वोत्तम उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है, साथ ही चारों साझेदारों के बीच पारस्परिक संचालन क्षमता को मजबूत करने और समन्वय को अधिक सुव्यवस्थित करने पर भी काम किया गया। टीटीएक्स के माध्यम से क्वाड साझेदारों ने आईपीएलएन की मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की। ये एसओपी आईपीएलएन को प्रभावी रूप से परिचालन में लाने के लिए एक संस्थागत ढांचा प्रदान करेंगी।

क्वाड साझेदारों ने हाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और जरूरत के समय क्षेत्रीय साझेदारों को सहयोग देने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने संकट और आपात स्थितियों के दौरान मानवीय सहायता और राहत प्रयासों के सर्वोत्तम समन्वय के तरीकों पर भी चर्चा की।

IPLN एक ऐसी पहल है, जिसके तहत क्वाड साझेदार साझा लॉजिस्टिक्स क्षमताओं का उपयोग कर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आने वाली प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिक प्रतिक्रिया को अधिक तेजी और प्रभावी तरीके से समर्थन दे सकते हैं। इसका उद्देश्य लोगों की जान बचाना, राहत एवं पुनर्बहाली के प्रयासों को गति देना और क्षेत्रीय साझेदारों को सहायता उपलब्ध कराना है। इस टीटीएक्स ने क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने और स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत को सुनिश्चित करने के लिए व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करने की क्वाड की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया। क्वाड साझेदार टेबलटॉप और फील्ड ट्रेनिंग अभ्यास, विश्वास निर्माण उपायों तथा विषय विशेषज्ञों के बीच आदान-प्रदान सहित विभिन्न माध्यमों से आईपीएलएन को परिचालन में लाने के लिए प्रयास जारी रखेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

X