Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

हरियाणा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने जारी किया 15 सितंबर से 1 अक्टूबर तक का शेड्यूल

Updated on Sunday, September 13, 2026 19:59 PM IST

भाजपा हरियाणा में प्रदेश संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद को और मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय पंचकमल में प्रदेश पदाधिकारियों की नियमित ड्यूटी निर्धारित की है। इसके तहत 15 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन एक प्रदेश उपाध्यक्ष अथवा मंत्री सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक पंचकमल में मौजूद रहकर प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। आज यहां जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके साथ निरंतर संवाद भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों, मंडलों और बूथों से कार्यकर्ता प्रतिदिन अपनी बात, सुझाव और संगठन से जुड़े विषय लेकर प्रदेश कार्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में पदाधिकारियों की नियमित उपलब्धता से उनकी बात सीधे प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाने और संबंधित विषयों पर समन्वय स्थापित करने में सुविधा होगी।


उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि जमीनी स्तर से मिलने वाले फीडबैक को संगठन की कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाना है। कार्यकर्ताओं से प्राप्त सुझावों और स्थानीय विषयों के माध्यम से संगठन को क्षेत्र की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलती है, जिससे आवश्यक विषयों पर समयबद्ध तरीके से समन्वय किया जा सके।


डॉ. गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता की बात भी संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। संवाद की यह नियमित व्यवस्था कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने का सहज माध्यम उपलब्ध कराएगी और प्रदेश नेतृत्व तथा संगठन की विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय को और प्रभावी बनाएगी। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को प्रदेश मंत्री रवि बतान, 16 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, 17 सितंबर को प्रदेश मंत्री मीना चौहान, 18 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला, 19 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष लतिका शर्मा, 20 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी, 21 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल, 22 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र बलियाला, 23 सितंबर को प्रदेश मंत्री मदन चौहान, 24 सितंबर को प्रदेश मंत्री हरविंदर कोहली, 25 सितंबर को प्रदेश मंत्री अमरपाल राणा, 26 सितंबर को प्रदेश मंत्री प्रतिभा सुमन, 27 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष भव्य बिश्नोई, 28 सितंबर को प्रदेश मंत्री नागेंद्र शर्मा, 29 सितंबर को प्रदेश मंत्री विकास दहिया, 30 सितंबर को प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, 1 अक्टूबर को प्रदेश मंत्री गुरप्रीत कौर पंचकमल में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

: गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

: शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

: अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

: झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

: हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

X