Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

हरियाणा

कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करे, किसानों और सफाई कर्मचारियों के मुद्दे उठाए : राव नरेंद्र सिंह

Updated on Wednesday, September 09, 2026 20:00 PM IST

यमुनानगर : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा ने बुधवार को यमुनानगर जिले के खेड़ी लक्खा सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता यमुनानगर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर ने की, जबकि आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परमजीत धीमान ने किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की जड़ें गांव-गांव और बूथ-बूथ तक मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने किसानों और सफाई कर्मचारियों के लंबित मुद्दों को उठाते हुए सरकार से तत्काल समाधान की मांग की।


15 सितंबर से धान खरीद शुरू करने की मांग
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कम बारिश के कारण इस वर्ष किसानों की लागत लगभग डेढ़ गुना बढ़ गई है। ऐसे में सरकार को किसानों को प्रति क्विंटल 500 रुपये बोनस देना चाहिए।
उन्होंने मंडियों की सफाई कराने, शेड खाली करवाने और धान खरीद में नमी की निर्धारित सीमा को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 22 प्रतिशत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि धान की कटाई के बाद किसानों को गेहूं की बुआई करनी होती है, इसलिए उन्हें पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद और गेहूं का बीज समय पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।


सफाई कर्मचारियों की मांगों के समाधान की अपील
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी पक्की नौकरी और सुरक्षित भविष्य सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
राव नरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने 36 कच्चे कर्मचारियों को बर्खास्त, छह नियमित कर्मचारियों को निलंबित और 19 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि 455 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि जायज मांगों का समाधान करने के बजाय कार्रवाई कर कर्मचारियों को डराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से अहंकार छोड़कर कर्मचारियों से बातचीत करने और उनकी मांगों का सम्मानजनक समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी रहेगी।


‘शुद्धिकरण’ मामले में कार्रवाई में देरी पर सैलजा ने उठाए सवाल
कुमारी सैलजा ने ‘शुद्धिकरण’ मामले और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के दबाव और कांग्रेस के लगातार संघर्ष के बाद भाजपा सरकार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए ‘शुद्धिकरण’ मामले में एफआईआर दर्ज करनी पड़ी।
उन्होंने सवाल किया कि इस मामले में कार्रवाई करने में एक महीने से अधिक समय क्यों लगा। उन्होंने कहा कि जिस मुद्दे को राहुल गांधी ने उठाया, उसी मुद्दे पर उनकी आवाज दबाने के लिए उनके खिलाफ एफआईआर क्यों दर्ज की गई।

कुमारी सैलजा ने कहा कि अब जब सरकार ने स्वयं इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है, तो राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर का आधार क्या बचता है। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर तत्काल रद्द करने और ‘शुद्धिकरण’ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस की दलित-विरोधी सोच के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई पूरी ताकत से जारी रहेगी। दलित सम्मान, सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

सम्मेलन में विधायक चंद्रमोहन, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, यमुनानगर शहरी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, हरियाणा महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सुधा भारद्वाज, रचनात्मक कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख सुरेश रोड, सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख मोनिका डुमरा, अंबाला कैंट जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर परी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सुंदर बत्रा, निर्मल चौहान, सुरेश ढांडा, सतपाल कौशिक, राय सिंह गुर्जर, संदीप कुमार साढ़ौरा, राजपाल खरकली सहित विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, अग्रणी संगठनों एवं विभागों के पदाधिकारी तथा पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

: गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

: शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

: अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

: झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

: हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

X