Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

हरियाणा

सेवा संकल्प अभियान को सेवा और नवाचार से जोड़कर युवाओं के विचारों को मिलेगा मंच : डॉ. अरविंद शर्मा

Updated on Wednesday, September 09, 2026 19:59 PM IST

चंडीगढ़ : प्रदेश के सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत एवं निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को केवल कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर सेवा, नवाचार और परिणाम से जोड़ा जाएगा। अभियान के तहत उद्योग एवं वाणिज्य विभाग से जुड़े नेशनल इनोवेशन चैलेंजेज के माध्यम से प्रदेश के युवाओं, स्टार्टअप्स और नए विचार रखने वालों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध कराया जाएगा। डॉ. अरविंद शर्मा ने बुधवार को चंडीगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर उद्योग एवं वाणिज्य तथा एमएसएमई विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को अभियान की विस्तृत रूपरेखा तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि एक विशेष वेबसाइट लॉन्च की जाए, जिसके माध्यम से हरियाणा के सभी जिलों से युवाओं, स्टार्टअप्स और नवाचार करने वालों के इनोवेटिव आइडिया आमंत्रित किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्राप्त विचारों में से प्रत्येक जिले के सर्वश्रेष्ठ इनोवेटिव आइडिया का चयन कर उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ एवं व्यावहारिक विचारों का चयन कर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया जाए। सरकार का प्रयास है कि प्रतिभाशाली युवाओं के विचार केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रहें, बल्कि उपयोगी विचारों को वास्तविक स्वरूप देने के लिए आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया जाए।


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा को हमेशा सर्वोपरि रखा है। उनका स्पष्ट संदेश रहा है कि शासन और राजनीति का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। प्रधानमंत्री के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आज करोड़ों देशवासियों का सामूहिक संकल्प बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य पर हमेशा भरोसा किया है। स्टार्टअप, कौशल, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार तलाशने वाला ही नहीं, बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा करने वाला बनने के लिए प्रेरित किया गया है।


उद्योगों की वास्तविक समस्याओं पर काम करेंगे युवा
डॉ. अरविंद शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नेशनल इनोवेशन चैलेंजेज को व्यावहारिक और परिणामोन्मुखी बनाया जाए। प्रदेश के उद्योगों के सामने आने वाली वास्तविक समस्याओं की पहचान कर उन्हें युवाओं और स्टार्टअप्स के सामने रखा जाए, ताकि वे आधुनिक तकनीक और नए विचारों के माध्यम से उनके समाधान प्रस्तुत कर सकें।
उन्होंने कहा कि बेहतरीन विचार केवल प्रस्तुति या कागजों तक सीमित नहीं रहने चाहिए। उपयोगी समाधान सामने आने पर उन्हें धरातल पर उतारने के लिए विभागीय स्तर पर सहयोग की संभावनाएं तलाश की जाएं। इससे उद्योगों को नए समाधान मिलेंगे और प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।


जन्मदिवस को सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ें
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस केवल शुभकामनाएं देने या उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उनके सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का अवसर है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रत्येक कार्यक्रम का वास्तविक लाभ समाज तक पहुंचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प लेने के साथ प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा को पहचान, मंच और सम्मान मिले तथा उनके श्रेष्ठ विचार हरियाणा के विकास में भागीदार बनें।

बैठक में एमएसएमई के महानिदेशक आईएएस यश गर्ग, अभियान सह-प्रभारी संदीप श्योराण, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक सतीश कुमार, हारट्रॉन के प्रोजेक्ट मैनेजर चरण सिंह भंडारी, आईटी सेल से नितिन बंसल एवं निजी सचिव सुनील लाकड़ा सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

: गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

: शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

: अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

: झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

: हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

X