Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

हरियाणा

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर हरियाणा में सेवा अभियान चलाएगी सरकार: रणबीर गंगवा

Updated on Tuesday, September 08, 2026 21:01 PM IST

हरियाणा सरकार के मंत्री रणबीर गंगवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर विभिन्न सेवा अभियानों के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता के साथ देश और राज्यों को आगे ले जाने का काम किया है। चंडीगढ़ में समाचार एजेंसी से मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान गुजरात मॉडल पेश किया गया। इसके बाद करीब 12 वर्षों से उन्होंने देश की बागडोर संभाली है और भारत का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाने का काम किया है। देश में नए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। हरियाणा से हाइड्रोजन ट्रेन चलाने की दिशा में भी काम शुरू हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अलग-अलग सेवा अभियान चलाए जाएंगे। इस दौरान मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा और पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चर्चा हो चुकी है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर गंगवा ने कहा कि सरकार उनके साथ है। कर्मचारियों की 12 मांगें पूरी की जा चुकी हैं, जबकि एक मांग को लेकर कुछ समस्या है, जिस पर सरकार विचार कर रही है। मैं निवेदन करूंगा कि सफाई कर्मचारी काम पर लौटें। सरकार आपके साथ है।


पंजाब में ड्रग्स की समस्या को लेकर गंगवा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, तब लोगों को उम्मीद थी कि नई पार्टी कुछ अलग करेगी।
उन्होंने दावा किया कि उन्हें गांव-गांव जाने का मौका मिला और वहां लोगों में खुद को ठगा हुआ महसूस करने की भावना है। पंजाब में नशे को रोकने के सरकार के दावे विफल रहे हैं और नशा खुलेआम बिक रहा है। सरकार के संरक्षण के बिना यह नहीं हो सकता। पार्टी का गठन भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के नाम पर हुआ था लेकिन उसके शीर्ष नेतृत्व पर भी मुकदमे चले और उसके नेताओं को जेल जाना पड़ा।


गंगवा ने कहा कि पंजाब में सरकार ने चुनाव के दौरान कई वादे किए थे, जिनमें महिलाओं को पेंशन देने जैसे वादे भी शामिल थे। अब चुनाव नजदीक आने पर एक बार फिर नए वादे किए जाएंगे लेकिन पंजाब की जनता इन वादों पर भरोसा नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए अपने वादों को पूरा किया है जबकि पंजाब की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। पंजाब की जनता अब किसी बहकावे में आने वाली नहीं है।
हरियाणा में कांग्रेस को लेकर रणबीर गंगवा ने कहा कि पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है और नेतृत्व का भी अभाव है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में कांग्रेस खत्म हो चुकी है। कांग्रेस में अलग-अलग गुट हैं और हर नेता का अपना समूह है। गंगवा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जनता का विश्वास खो दिया है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

: गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

: शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

: अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

: झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

: हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

X