Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

सात्विक-चिराग ने पहली बार जीता चाइना मास्टर्स का खिताब, फाइनल में चीन की जोड़ी को दी शिकस्त

Updated on Sunday, September 06, 2026 19:19 PM IST

शेनझेन : भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट चाइना मास्टर्स में पुरुष डबल्स का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में सात्विक-चिराग ने चीन के जी तिंग और रेन शियांग यू की जोड़ी के खिलाफ 11-21, 21-13, 21-17 से जीत दर्ज की।

सात्विक-चिराग की जोड़ी इस टूर्नामेंट में 2023 और 2025 में उपविजेता रही थी। वहीं, 2024 में इन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। सात्विक-चिराग पिछले महीने नई दिल्ली में हुए बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना तीसरा मेडल जीतने से चूक गए थे और उन्हें क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर पर इस जोड़ी का यह 10वां खिताब है। यह इस साल उनका दूसरा सुपर 750 खिताब और कुल मिलाकर चौथा खिताब है।

एशियन गेम्स के मौजूदा पुरुष डबल्स चैंपियन इस टूर्नामेंट की 2005 में शुरुआत के बाद से इसे जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। यह सात्विक और चिराग का 2026 में तीसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल था। वे मई में थाईलैंड ओपन में उपविजेता रहे थे और उसी महीने बाद में सिंगापुर ओपन जीता था।

जी तिंग और रेन शियांग ने शानदार शुरुआत करते हुए 5-0 की बढ़त बना ली और भारतीय जोड़ी पर दबाव डाला। सात्विक और चिराग ने वापसी की कोशिश की, लेकिन चीनी खिलाड़ी ब्रेक के समय 11-5 से आगे रहे और खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा, और पहला गेम 18 मिनट में 21-11 से जीत लिया।

दूसरा गेम भी इसी तरह शुरू हुआ, जिसमें चीन ने शुरुआती 2-0 की बढ़त बना ली, लेकिन भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर 3-3 और 6-6 से बराबर कर दिया। इसके बाद सात्विक और चिराग ने खेल पर नियंत्रण बना लिया और ब्रेक के समय 11-7 से आगे रहे। कुछ जबरदस्त स्मैश की मदद से भारतीय जोड़ी ने अपनी बढ़त 17-11 तक पहुंचा दी। भारतीय जोड़ी ने चीनी खिलाड़ियों की वापसी की कोशिश को नाकाम करते हुए 21-13 से जीत हासिल की और मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया।

निर्णायक गेम में चीनी खिलाड़ी मजबूती से उतरे और 4-0 की बढ़त बना ली। भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी करते हुए स्कोर 7-7 से बराबर किया और ब्रेक के समय 11-9 की बढ़त बना ली। इसके बाद वे 9-8 से आगे हुए और आखिरी ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बनाए रखी। सात्विक और चिराग ने संयम बनाए रखा और लगातार चार प्वाइंट जीतकर 21-17 से जीत हासिल की। इस तरह 70 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में उन्होंने खिताब अपने नाम किया।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X