Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान

Updated on Saturday, September 05, 2026 11:09 AM IST

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक खास सम्मान मिलने वाला है। उन्हें बंगाल क्रिकेट संघ 100 प्रथम श्रेणी मैच खेलने की खास उपलब्धि मिलने पर शनिवार को चेन्नई में सम्मानित करेगा। भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) शनिवार को चेन्नई में 100 प्रथम श्रेणी मैच खेलने की उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित करेगा। यह सम्मान समारोह एमए चिदंबरम स्टेडियम में पूर्वी क्षेत्र और दक्षिणी क्षेत्र के बीच होने वाले दलीप ट्रॉफी फाइनल से एक दिन पहले आयोजित किया जाएगा।

पूर्वी क्षेत्र के मुख्य खिलाड़ी शमी ने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने मध्य क्षेत्र के खिलाफ पांच विकेट लिए थे। शमी ने अब तक 99 प्रथम श्रेणी मैच में 382 विकेट लिए हैं। किसी एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 90 रन देकर आठ विकेट लेना है। सम्मान समारोह के अवसर पर शमी को सीएबी अध्यक्ष सौरव गांगुली के ऑटोग्राफ वाली क्रिकेट गेंद, 100 नंबर वाली विशेष जर्सी और एक चांदी की थाली भेंट की जाएगी। शमी को सीएबी के कोषाध्यक्ष संजय दास सम्मानित करेंगे। दास ने पीटीआई से कहा, ''शमी बंगाल क्रिकेट का गौरव और महान खिलाड़ी हैं। एक महत्वपूर्ण उपलब्धि पूरी होने पर राज्य संघ की ओर से उनके लिए यह एक छोटा सा सम्मान है।''

शमी फिलहाल भारतीय राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं और उन्होंने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। यह अनुभवी तेज गेंदबाज हालांकि घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं और राष्ट्रीय टीम में वापसी की कवायद में लगा हुआ है। घरेलू क्रिकेट से इतर मोहम्मद शमी का करियर
घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इस खास उपलब्धि के अलावा मोहम्मद शमी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपना लोहा मनवाया है। वे भारतीय टीम में अपनी वापसी की उम्मीदें अब भी संजोए बैठे हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक कुल 64 टेस्ट मैच, 108 वनडे मैच और 25 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में कुल 229 विकेट लिए हैं। वनडे क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन दमदार है। उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में 206 विकेट हासिल किए हैं। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 27 विकेट हासिल किए हैं। मोहम्मद शमी 2027 विश्व कप की सोच का हिस्सा हैं या नहीं इसको लेकर चयनकर्ताओं ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, फिट रहने के बावजूद उन्हें भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए लगातार नजरअंदाज करना इस बात को दर्शाता है कि बोर्ड और मौजूदा टीम मैनेजमेंट अब उनसे आगे की सोच रख रहा है। मोहम्मद शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था। वनडे और टी-20 टीम में वे 2025 में नजर आए थे। 2023 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में उनके दमदार प्रदर्शन को क्रिकेट प्रशंसकों द्वारा आज भी याद किया जाता है।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X