Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा लुधियाना में पंजाब राज्य स्तरीय भूतपूर्व सैनिक रैली का भव्य आयोजन • शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

दुनिया

राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

Updated on Saturday, September 05, 2026 10:59 AM IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ अमेरिका के टकराव को पूर्ण युद्ध के बजाय रुक-रुक कर होने वाला “सैन्य संघर्ष” बताया है। उन्होंने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर वॉशिंगटन का नियंत्रण है और उसने तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका है। ट्रंप ने यह बात तब कही, जब उनसे पूछा गया कि ईरान पर दोबारा हमले शुरू होने के बावजूद, उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने इस टकराव को ‘युद्ध’ मानने से इनकार क्यों किया।

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “देखिए, मैं आपको बताता हूं, बहुत से लोग इसे युद्ध नहीं कहते। मैं इसे मिलिट्री कॉन्फ्लिक्ट (सैन्य टकराव) कहता हूं, क्योंकि हमारे लिए यह कोई बड़ी बात नहीं है। यह कोई बहुत बड़ी घटना नहीं है।” राष्ट्रपति ने कहा कि इस टकराव में 18 अमेरिकी सैनिकों की जान गई, लेकिन उन्होंने तर्क दिया कि इसकी तुलना वियतनाम और अफगानिस्तान में हुए लंबे अमेरिकी युद्धों से नहीं की जा सकती।

ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा

उन्होंने कहा, “मैं कहूंगा कि यह रुक-रुक कर होने वाली घटना है। आप जानते हैं, हम बीच-बीच में हमले करते रहते हैं। हम अभी लड़ाई नहीं कर रहे हैं। कोई लड़ाई नहीं चल रही है।” वहीं जब अमेरिकी सैनिकों की मौत वाले टकराव को “छोटी-मोटी बात” कहने पर सवाल उठाया गया, तो ट्रंप ने पांच महीने चले इस ऑपरेशन का बचाव किया। उन्होंने कहा, “ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा। हमने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया है।”

अमेरिका ईरान में हो रही गतिविधियों पर नजर रख रहा है

ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ‘पिकएक्स’ नाम की जगह पर फिर से कोई गतिविधि दिखी, तो अमेरिका वहां एक और हमला कर सकता है। उन्होंने कहा, “हम बहुत जल्द ‘पिकएक्स’ पर हमला कर सकते हैं, अगर वहां कुछ भी हो रहा होगा। अमेरिका ईरान में हो रही गतिविधियों पर नजर रख रहा है। अगर कुछ भी गलत होता है, तो हम उन पर हमला करेंगे। हम उन पर ज़ोरदार हमला करेंगे।”

होर्मुज जलडमरूमध्य पर अमेरिका का नियंत्रण

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ईरान के रडार, विमान और अन्य उपकरणों को नष्ट कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी माइनस्वीपर्स ने इस रणनीतिक जलमार्ग से बारूदी सुरंगें हटा दी हैं और वहां से तेल की खेप गुजर रही है। उन्होंने कहा, “होर्मुज जलडमरूमध्य पर हमारा नियंत्रण है और हमारा नियंत्रण बहुत मजबूत है।”

ट्रंप ने मिलिट्री ऑपरेशन के बारे में कहा, “हमने वेनेजुएला पर कब्जा कर लिया और असल में ईरान पर भी कब्जा कर लिया है।” उन्होंने कहा कि हालिया अमेरिकी हमलों के बाद कई दिनों से कोई गोलीबारी नहीं हुई है और दावा किया कि अगर वॉशिंगटन तुरंत ऑपरेशन खत्म कर दे, तो ईरान को फिर से खड़ा होने में 25 साल लगेंगे।

मैंने राष्ट्रपति शी से कहा कि कृपया इसमें शामिल न हों

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “मैं चाहता हूं कि मैं यहां से हट जाऊं ताकि अगले राष्ट्रपति को इसकी चिंता न करनी पड़े।” उन्होंने टकराव खत्म करने के लिए कोई समय-सीमा नहीं बताई। चीन और ईरान के रिश्तों के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से दखल न देने का आग्रह किया था। ट्रंप ने कहा, “मैंने राष्ट्रपति शी से कहा कि कृपया इसमें शामिल न हों। वे असल में शामिल नहीं हैं, चीन की बहुत कम भागीदारी है।”

होर्मुज जलडमरूमध्य अब वैसा नहीं रहा जैसा पहले हुआ करता था

ट्रंप ने बताया कि चीन को होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) से बड़ी मात्रा में तेल की सप्लाई मिलती है। पाइपलाइन और सीरिया से होकर जाने वाला जमीनी रास्ता इस रणनीतिक रास्ते के विकल्प बना रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा, “होर्मुज जलडमरूमध्य अब वैसा नहीं रहा जैसा पहले हुआ करता था। अब पूरे मध्य पूर्व में पाइपलाइन बनाई जा रही हैं, इसलिए उन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर जाने की जरूरत नहीं है।”

Have something to say? Post your comment
ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

X