Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

हरियाणा

4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था

Updated on Friday, September 04, 2026 20:22 PM IST

चंडीगढ़ : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB), फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी ईएसआई होशियार सिंह, इंचार्ज ईआरवी-502, थाना चांदहट, जिला पलवल के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 13(1)(बी) सहपठित 13(2) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) के तहत चालान अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तैय्यब हुसैन की अदालत में पेश किया गया है।


4 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप
मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता हरियाणा पुलिस विभाग का बर्खास्त कर्मचारी है। उसके खिलाफ थाना कैंप पलवल में अभियोग संख्या 17/2023 दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान नामजद आरोपियों के फर्द-ए-इंकशाफ के आधार पर शिकायतकर्ता का नाम भी मामले में जोड़ा गया था। उसकी गिरफ्तारी हुई थी और वर्तमान में वह न्यायालय से जमानत पर है। इसी अभियोग के संबंध में विभाग की ओर से उसे बर्खास्त भी किया गया था।
शिकायतकर्ता ने SV&ACB, फरीदाबाद को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त अभियोग में फैसला कराने के नाम पर ईएसआई होशियार सिंह ने उससे 4 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत के अनुसार, सौदा 4 लाख रुपये में तय हुआ, जिसमें 2 लाख रुपये तत्काल और शेष 2 लाख रुपये फैसला होने के बाद देने की बात कही गई।


2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद की टीम ने 7 जुलाई 2026 को ट्रैप कार्रवाई की। ब्यूरो के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी ईएसआई होशियार सिंह को शिकायतकर्ता से 2 लाख रुपये रिश्वत की मांग करने और स्वीकार करने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।
इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में अभियोग संख्या 15, दिनांक 7 जुलाई 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया था।


3 सितंबर को न्यायालय में दाखिल की चार्जशीट
जांच पूरी होने के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद ने 3 सितंबर 2026 को आरोपी ईएसआई होशियार सिंह के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की। आरोपी वर्तमान में जिला जेल नीमका, फरीदाबाद में न्यायिक हिरासत में बंद है।


भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। रिश्वतखोरी में संलिप्त पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

: गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

: शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

: अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

: झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

: हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

X