Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

चंडीगढ़

पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन

Updated on Friday, September 04, 2026 20:20 PM IST

चंडीगढ़ : भारत के उप राष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पंजाब विश्वविद्यालय का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान, उप राष्ट्रपति ने अत्याधुनिक विश्लेषणात्मक उपकरण सुविधा, केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला में उन्नत उपकरण सुविधा का उद्घाटन किया। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय तकनीकी नवाचार मंच का भी उद्घाटन किया। सेफ/ सीआइएल और पीयू- टीआईएफ विश्वविद्यालय के अकादमिक, अनुप्रयुक्त और व्यवहारिक अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र के महत्वपूर्ण घटक हैं, जो शोधकर्ताओं, नवोन्मेषकों और उद्योग को उन्नत विश्लेषणात्मक, इनक्यूबेशन और उद्यमशीलता संबंधी सहायता प्रदान करते हैं। सभा को संबोधित करते हुए सीपी राधाकृष्णन ने 1882 में अपनी स्थापना के बाद से विश्वविद्यालय की विशिष्ट विरासत को याद किया और नेताओं, न्यायविदों, वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों और लोक सेवकों की पीढ़ियों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान को रेखांकित किया। उप राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के उच्च शिक्षा और वैज्ञानिक अनुसंधान तंत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि भारत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के लिए वैश्विक गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है। सीपी राधाकृष्णन ने आज के उद्घाटन को दो महत्वपूर्ण मील के पत्थर बताते हुए कहा कि पांच उन्नत वैज्ञानिक उपकरणों - एटॉमिक फोर्स माइक्रोस्कोप, रमन स्पेक्ट्रोमीटर, डीएनए सीक्वेंसर, फ्लो साइटोमीटर और एफटीआईआर स्पेक्ट्रोमीटर की स्थापना से नैनोटेक्नोलॉजी, सामग्री विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान और जीनोमिक्स सहित क्षेत्रों में विश्वविद्यालय की अनुसंधान क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से मजबूती मिलेगी।
नवाचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि बायो-एनईएसटी का पंजाब विश्वविद्यालय तकनीकी नवाचार मंच के रूप में धारा 8 के अंतर्गत आने वाली गैर-लाभकारी कंपनी में परिवर्तन अनुसंधान, उद्यमिता और प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देने के लिए एक नए संस्थागत ढांचे का प्रतिनिधित्व करता है।


उन्होंने इस बात पर बल दिया कि नवाचार तभी फलता-फूलता है जब शिक्षा जगत, उद्योग, इनक्यूबेटर और निवेशक मिलकर काम करते हैं। युवा शोधकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने उनसे उद्देश्यपूर्ण विज्ञान का अध्ययन करने, असफलताओं के बावजूद दृढ़ रहने और समावेशी, व्यापक और वास्तविक सामाजिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम नवाचार विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शोध का समाज पर सार्थक प्रभाव होना चाहिए। उन्होंने शोधकर्ताओं और छात्रों से सही दिशा में शोध करने का आह्वान किया ताकि इसका लाभ व्यापक रूप से समाज तक पहुंच सके।


उन्होंने परिसर की सुरक्षा पर भी बात की और बताया कि एक पीएचडी छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बाद, उन्होंने विश्वविद्यालय अधिकारियों को पूरे परिसर की व्यापक सुरक्षा जांच करने का तत्काल निर्देश दिया था। उन्होंने कहा कि मौजूदा बुनियादी ढांचे की समीक्षा करने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया गया है और इस बात पर जोर दिया कि छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।सी.पी. राधाकृष्णन ने छात्रों से नशा मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान करते हुए उनसे मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने और अपने परिवार और दोस्तों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।
अपने संबोधन के समापन में उप राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि उन्नत वैज्ञानिक सुविधाएं और पंजाब विश्वविद्यालय तकनीकी नवाचार मंच अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता में विश्वविद्यालय के योगदान को और मजबूत करेंगे।


उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि कक्षाओं और प्रयोगशालाओं से निकलने वाले विचार युवाओं के लिए अवसरों में परिवर्तित हों और विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण में योगदान दें। उन्होंने सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया और पंजाब विश्वविद्यालय को विश्व स्तरीय उच्च शिक्षा और अनुसंधान संस्थान में परिवर्तित करने के उपायों पर विश्वविद्यालय समुदाय से सुझाव आमंत्रित किए।
अपने संबोधन में उप राष्ट्रपति ने एक बार नहीं कई बार चंडीगढ़ सांसद मनीष तिवारी के कामों एवं पीयू के पूर्व छात्र होने का जिक्र किया। उन्होंने मनीष तिवारी की मांग को पूरा करने को स्वीकारा। उन्होंने इस दौरान एक बार पूर्व सांसद सत्यपाल जैन का भी जिक्र किया।


इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया; हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष; लोकसभा सांसद मनीष तिवारी; पंजाब विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर मीनाक्षी गोयल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस मौके पर सांसद मनीष तिवारी ने उपराष्ट्रपति के समक्ष पीयू को वर्ल्ड क्लास विवि बनाने के लिए पीयू में एआई सेमि कंडक्टर लैब को स्थापित करने की मांग की ताकि पीयू के विशेषज्ञ छात्र देश में हाई क्वालिटी की चिप की डिमांड को यहां से पूरा करने में अपना योगदान दें। इस मांग को पीयू के चासंलर सीपी राधाकृष्ण ने पूरा करने का भरोसा दिया।


वहीं पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि पीयू की फैकल्टी एवं छात्रों की शोध क्षमता को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि विकसित भारत 2047 का जो सपना देख रहे हैं वह पीयू से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पीयू को वर्ल्ड क्लास विवि बनाने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग मिलेगा तो पंजाब व हरियाणा प्रदेश ओर से उन्हें आर्थिक मदद देने के तैयार हैं।

Have something to say? Post your comment
चंडीगढ़ में Student  नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे

: चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे

रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला

: रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला

कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया

: कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया

सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का लोकार्पण

: पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का लोकार्पण

चंडीगढ़ को Drugs Free बनाने की डेडलाइन तय, 30 सितंबर के बाद SHO पर गिरेगी गाज

: चंडीगढ़ को Drugs Free बनाने की डेडलाइन तय, 30 सितंबर के बाद SHO पर गिरेगी गाज

सेक्टर 45 सी के मकानों का इलाका नई लुक में आएगा नजर, वी-6 सड़कों के किनारे लगेगी टाइल

: सेक्टर 45 सी के मकानों का इलाका नई लुक में आएगा नजर, वी-6 सड़कों के किनारे लगेगी टाइल

X