Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

Updated on Thursday, September 03, 2026 12:12 PM IST

प्रीमियर लीग 2026-27 सीजन की शुरुआत हो चुकी है। सभी टीमें सीजन की शानदार शुरुआत के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। डिफेंडिंग चैंपियन आर्सेनल के लिए शुरुआती कुछ मैच सकारात्मक रहे हैं। आर्सेनल ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीते हैं और 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। नए सीजन में फैंस की नजरें स्टार मिडफील्डर ब्रूनो गुइमारेस पर टिकी हैं। गुइमारेस को आर्सेनल ने न्यूकैसल यूनाइटेड से खरीदा है। गुइमारेस ने कहा है कि आर्सेनल में शामिल होकर उन्हें अच्छा लग रहा है। अगले मैच से पहले जियोहॉटस्टार से बात करते हुए ब्रूनो गुइमारेस ने कहा, "आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं इस मौके के लिए शुक्रगुजार हूं। जब मैंने पहली बार मिकेल आर्टेटा से बात की, तो मैं तुरंत उत्साहित महसूस करने लगा। मुझे अंदर से पता था कि मुझे एक नई चुनौती की जरूरत है, और आर्सेनल सही जगह लगा। क्लब का इतिहास बहुत अच्छा है और विजन भी साफ है। मैं इसका हिस्सा बनना चाहता हूं और टीम को बड़ी चीजें हासिल करने में मदद करना चाहता हूं।"


गुइमारेस ने अपने खेलने के अंदाज के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं एक सेंट्रल मिडफील्डर हूं। मुझे अच्छी पासिंग के साथ बॉल को मूव करते रहना पसंद है। मुझे ग्राउंड कवर करना पसंद है। मैं जोश और उत्साह के साथ खेलता हूं और कभी हार नहीं मानता। मैं हमेशा गेम के हर पल में टीम की मदद करने की कोशिश करता हूं। मैं बॉल के साथ सहज और दबाव में शांत रहता हूं। मैं सही पास चुन सकता हूं। मुझे जब भी मौका मिले आगे बढ़कर स्कोर करना भी पसंद है। उम्मीद है कि मैं फैंस को बहुत खुशी दूंगा और टीम को जीतने में मदद करूंगा।"
28 साल के ब्रूनो गुइमारेस ब्राजील के खिलाड़ी हैं और ब्राजील नेशनल टीम के लिए 48 मैचों में 3 गोल किए हैं।
आर्सेनल का अगला मुकाबला चेल्सी से लंदन के एमिरेट्स स्टेडियम में होगा।

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X