Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

हरियाणा

हरियाणा में कांग्रेस के शासनकाल के हालात किसी से छिपे नहीं : चतुर्भुज अत्री

Updated on Wednesday, September 02, 2026 20:19 PM IST

जींद : भाजपा विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एचकेआरन एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर बड़े पैमाने पर भर्ती की जाती है। कांग्रेस के शासनकाल में कैसी स्थिति थी, यह बात किसी से छिपी नहीं है। मैं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करना चाहूंगा, जिन्होंने एक ऐसा पारदर्शी प्लेटफॉर्म तैयार किया है, जहां बिना किसी दिक्कत के लोगों को नौकरी मिल सके। पहले स्थिति ऐसी थी कि ठेकेदार कर्मचारियों के पीएफ का पैसे खा जाते थे। अगर किसी की सैलरी 15 हजार रुपये होती थी, तो उसके खाते में सिर्फ आठ हजार रुपये ही आते थे। कुल मिलाकर, ये लोग ठेकेदारी के पक्ष में हैं। हमारे मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बहुत-बहुत धन्यवाद , जिन्होंने एक ऐसी व्यवस्था तैयार की, जिससे लोगों को बिना किसी दिक्कत के नौकरी मिल सके। आज की तारीख में आपको हरियाणा के हर कोने में बिना पर्ची बिना खर्जी जैसे नारे सुनने को मिल जाएंगे। राज्य में लोगों को पारदर्शी तरीके से नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार के दौरान जो हालात थे, उसे हमारी सरकार ने खत्म करने का काम किया। हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरी मिले। आज की तारीख में युवा वर्ग इनके झूठे और भ्रामक प्रचार में नहीं आने वाली है। आज तीसरी बार हमारी सरकार राज्य में बन पाई है। इसमें हमारे युवाओं का विशेष योगदान है, जिसके लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए। अफसोस की बात है कि ये लोग युवाओं को गुमराह करने के लिए भ्रामक प्रचार करते हैं। मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि आज की तारीख में राज्य में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से हाशिए पर जा चुकी है।


इसके अलावा, देवेंद्र चतुर्भुज ने भाजपा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैं अपनी पार्टी का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहूंगा कि मुझे यह मौका मिला। आज इस मौके की वजह से मैं यहां तक पहुंच पाया है। अगर मैं आज विधायक बन पाया हूं, तो मुझे राज्य की 36 बिरादरी का विशेष योगदान है। मेरे पिता ने करीब 40 वर्षों तक यहां सेवा की थी। हम लोग 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाले लोग हैं। हमारी सरकार ने महापुरुषों की जयंती मनाना शुरू किया, ताकि समाज में समरसता बनी रहे। कांग्रेस सरकार में कभी-भी इस तरह से महापुरुषों की जयंती नहीं बनाई गई थी। हमारी सरकार ने सामाजिक समरसता को जमीन पर उतारने का काम किया है। अफसोस की बात है कि कांग्रेस की मानसिकता से यह साफ जाहिर होता है कि उनके मन में सभी जातियों को लेकर किस तरह से जहर भरा हुआ है।


भाजपा विधायक ने कहा कि मैं आज खुले मन से यह कह देना चाहता हूं कि कांग्रेस ने ब्राह्मणों को हमेशा से दबाया और कुचला है। इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण आज हमें कुलदीप शर्मा के रूप में देखने को मिल रहा है। यह अफसोस की बात है कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में इस समाज की हमेशा से ही अनदेखी की है। मैं तो यही कहूंगा कि एक जिम्मेदार व्यक्ति को जाति के ऊपर किसी भी प्रकार की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। हमें 36 बिरादरी का साथ चाहिए और हमें उन सभी जातियों को लेकर चलना है। हम इन लोगों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने देंगे। कांग्रेस का आचरण हमेशा से ही जातियों के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव करना है। हमारी सरकार अब समाज में सामाजिक समरसता को जमीन पर उतारने का काम कर रही है। राज्य में कांग्रेस के शासनकाल में कैसे हालात थे, यह बात किसी से छिपी नहीं है।
साथ ही, उन्होंने देश की जीडीपी में आई वृद्धि को लेकर भी केंद्र सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि जो लोग यह कहते नहीं थक रहे थे कि आज मंदी का माहौल है, विकास की गति थम गई है। यह उन सभी लोगों के लिए यह किसी आईने से कम नहीं है। ऐसे लोग देख सकते हैं कि कैसे आज हमारा देश आगे बढ़ रहा है। विकास की गति तेज हो रही है। हम विकसित भारत 2047 की ओर बढ़ रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

: गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

: शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

: अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

: झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

: हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

X