Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

व्यापार

अगस्त में GST कलेक्शन 14.8% बढ़कर 1.99 लाख करोड़ रुपये के पार

Updated on Tuesday, September 01, 2026 17:06 PM IST

भारत का सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) राजस्व अगस्त 2026 में 14.8 प्रतिशत बढ़कर 1,99,853 करोड़ रुपये हो गया। अगस्त 2025 में यह संग्रह 1,74,116 करोड़ रुपये था। सरकार की ओर से जारी प्रारंभिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

अगस्त में शुद्ध GST राजस्व 1,68,057 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के इसी महीने के 1,55,181 करोड़ रुपये की तुलना में 8.3 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष में अब तक शुद्ध GST राजस्व 9 प्रतिशत बढ़कर 8,89,523 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 8,15,939 करोड़ रुपये था।

अगस्त 2026 में घरेलू GST राजस्व 9.3 प्रतिशत बढ़कर 1,37,249 करोड़ रुपये हो गया, जो अगस्त 2025 में 1,25,570 करोड़ रुपये था। इस दौरान केंद्रीय GST (CGST) से 38,413 करोड़ रुपये, राज्य GST (SGST) से 46,316 करोड़ रुपये और एकीकृत GST (IGST) से 52,520 करोड़ रुपये प्राप्त हुए।

वहीं, सकल आयात से प्राप्त GST राजस्व 29 प्रतिशत बढ़कर 62,604 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल अगस्त में यह 48,546 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष में अब तक सकल आयात राजस्व 27.3 प्रतिशत बढ़कर 3,06,387 करोड़ रुपये हो गया है।

अगस्त में कुल सकल GST संग्रह 1,99,853 करोड़ रुपये रहा। चालू वित्त वर्ष में अब तक सकल GST राजस्व 11 प्रतिशत बढ़कर 10,42,757 करोड़ रुपये हो चुका है।

रिफंड में भी तेज बढ़ोतरी
अगस्त में GST रिफंड में भी बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। कुल रिफंड 67.9 प्रतिशत बढ़कर 31,795 करोड़ रुपये रहा। घरेलू रिफंड 72.6 प्रतिशत बढ़कर 18,490 करोड़ रुपये और ICEGATE के माध्यम से निर्यात रिफंड 61.8 प्रतिशत बढ़कर 13,305 करोड़ रुपये हो गया।

रिफंड के बाद शुद्ध घरेलू राजस्व 3.4 प्रतिशत बढ़कर 1,18,759 करोड़ रुपये रहा, जबकि शुद्ध सीमा शुल्क राजस्व 22.3 प्रतिशत बढ़कर 49,299 करोड़ रुपये हो गया।

12 सितंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक
इस बीच, जीएसटी काउंसिल की 57वीं बैठक 12 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होगी। जीएसटी काउंसिल सचिवालय की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी।

इससे एक दिन पहले, 11 सितंबर को सुबह 11 बजे अधिकारियों की बैठक भी नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी।

 

Have something to say? Post your comment
मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

X