Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

व्यापार

नए सीमा शुल्क और बैंकिंग सुधारों के दम पर देश 'विकसित भारत 2047' का लक्ष्य हासिल करेगा: वित्त मंत्री

Updated on Tuesday, September 01, 2026 17:03 PM IST

एशविले : भारत नए सीमा शुल्क और बैंकिंग सुधारों की तैयारी कर रहा है। इसमें रिस्क आधारित आयात स्क्रीनिंग और विकसित भारत में बैंकिंग सेक्टर की भूमिका पर फोकस होगा। यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से दी गई।

जी20 में वित्त मंत्रियों की बैठक के साइडलाइन में एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में आईएएनएस से बातचीत में सीतारमण ने कहा कि अगला चरण प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान में पहले से किए गए बदलावों पर आधारित होगा।

उन्होंने कहा, "हमने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर के मामले में कई कदम उठाए हैं। सीमा शुल्क के मामले में भी कुछ काम किया है, लेकिन अभी और भी बहुत कुछ करना बाकी है। हम इन पर आगे काम करेंगे।"

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार भारतीय बंदरगाहों से आयात किए गए सामान की आवाजाही को और आसान बनाने के लिए काम कर रही है।

एक अहम प्रस्ताव में स्कैनर लगाना और ज्यादा जोखिम वाले आयात की जांच पर ध्यान केंद्रित करना शामिल है। इससे बाकी कंसाइनमेंट को ऑटोमैटिक तरीके से मंजूरी मिल सकेगी, जिससे कारोबारियों को होने वाली देरी कम होगी और बंदरगाहों पर भीड़ भी घटेगी।

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, "हम स्कैनर लाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि सिर्फ ज्यादा जोखिम वाले आयात ही उनसे गुजरें, और बाकी लोगों को ऑटोमैटिक मंजूरी मिल जाए।"

उन्होंने आगे कहा, "सीमा शुल्क के क्षेत्र में कई सुधार किए जा रहे हैं।"

इस तरीके से सीमा शुल्क अधिकारियों को ज्यादा जोखिम वाले आयात की जांच पर ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी, जबकि दूसरे मामलों में मंजूरी तेजी से मिल सकेगी।

हालांकि, वित्त मंत्री सीतारमण ने स्कैनर लाने या प्रस्तावित ऑटोमैटिक मंजूरी सिस्टम को लागू करने के लिए कोई समय-सीमा नहीं बताई।

सरकार ने बैंकिंग सेक्टर और भारत के विकास लक्ष्यों को हासिल करने में इसकी भूमिका की जांच के लिए एक हाई-लेवल कमेटी भी बनाई है।

उन्होंने आईएएनएस को बताया, "हमने 'विकसित भारत' के लिए बैंकिंग व्यवस्था पर विचार करने के लिए एक हाई-लेवल कमेटी बनाई है।"

उन्होंने आगे कहा, "वह कमेटी अपनी रिपोर्ट भी देगी," लेकिन यह नहीं बताया कि उसकी सिफारिशें कब सौंपी जाएंगी।

सरकार के व्यापक सुधार कार्यक्रम के अगले चरण के बारे में पूछे जाने पर, वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बदलाव किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, "हम जैसे-जैसे आगे बढ़ेंगे, वैसे-वैसे कदम उठाएंगे।"

वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र ने राज्य सरकारों के साथ मिलकर बिजनेस के माहौल को बेहतर बनाने और नागरिकों व कंपनियों पर नियमों का पालन करने का बोझ कम करने के लिए काम किया है।

उन्होंने आगे कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, हमने नागरिकों पर नियमों का पालन करने का बोझ काफी कम किया है, चाहे वह कानूनों में सुधार करके हो, नियमों को आसान बनाकर हो, या पुराने कानूनों को हटाकर हो।"

वित्त मंत्री के अनुसार, 1,000 से ज्यादा कानून हटाए गए हैं और लगभग 40,000 नियमों को आसान बनाया गया है।

ये प्रस्तावित सुधार ऐसे समय में आए हैं जब भारत ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। इसमें मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज में तेजी वृद्धि देखने को मिली है।

 

Have something to say? Post your comment
मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

X