Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• शिपिंग, जहाज निर्माण और समुद्री तकनीक में साझेदारी बढ़ाने की तैयारी, नवंबर में भारत आएंगी 25 प्रमुख साइप्रस कंपनियां • 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के बाद लौटा ईरानी प्रतिनिधिमंडल • यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा • 29 अक्टूबर का पंचांग: दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 8:17 से 9:44 बजे तक रहेगा अमृतकाल • हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता • चक्रवात 'अर्नब' का असर, 30 अक्टूबर तक 58 ट्रेनें रद्द, कई के समय में बदलाव • ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही • भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान • मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला • इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

व्यापार

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, मीडिया और मेटल स्टॉक्स में हुई बिकवाली

Updated on Monday, August 31, 2026 16:23 PM IST

मुंबई: । भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 307.24 अंक या 0.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,957.27 और निफ्टी 95.25 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,080.40 पर बंद हुआ।

सत्र के दौरान बिकवाली का नेतृत्व मीडिया और मेटल स्टॉक्स ने किया। सूचकांकों में निफ्टी मीडिया 2.84 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 2.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स थे। निफ्टी एफएमसीजी 1.69 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.21 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 0.85 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 0.68 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.52 प्रतिशत और निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ लाल निशान में थे।

दूसरी तरफ निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.97 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 0.85 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.72 प्रतिशत, निफ्टी ऑयलएंडगैस 0.33 प्रतिशत और निफ्टी पीएसई 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए।

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 155.25 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 64,224.75 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 148.35 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,931.65 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, बीईएल, मारुति सुजुकी और इंडिगो गेनर्स थे। आईटीसी, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड लूजर्स थे।

बाजार के जानकारों ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि कूटनीतिक समाधान की उम्मीदें कम होने से कच्चे तेल की कीमतें और ग्लोबल बॉन्ड यील्ड बढ़ गए हैं। इसका असर कंपनियों की कमाई पर पड़ सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि जैक्सन होल में दिए गए भाषण के बाद फेड चेयरमैन की हालिया टिप्पणियों से सितंबर में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीदें बढ़ गई हैं, जिससे ग्लोबल यील्ड ऊंचे बने हुए हैं और उभरते बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इन चुनौतियों के बावजूद, व्यापक बाजार में चुनिंदा शेयरों में खरीदारी से बाजार को इंट्राडे के निचले स्तरों से उबरने में मदद मिली।

 

Have something to say? Post your comment
मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

X