Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

विमेंस एशिया कप: अट्टापट्टू-चेतना का दमदार प्रदर्शन, यूएई को 9 विकेट से रौंदकर श्रीलंका का शानदार आगाज

Updated on Sunday, August 30, 2026 15:08 PM IST

दुबई : श्रीलंका ने विमेंस एशिया कप 2026 के अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। इस टीम ने शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 'ग्रुप-बी' के मुकाबले में यूएई को 9 रन से धूल चटाई। 3 विकेट हासिल करने वालीं श्रीलंकाई खिलाड़ी चेतना 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुनी गईं, जबकि कप्तान चामरी अट्टापट्टू ने 9 बाउंड्री के साथ नाबाद 48 रन बनाए।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूएई की टीम 19.5 ओवरों में सिर्फ 79 रन पर सिमट गई। इस टीम को चौथी गेंद पर ही तीर्था सतीश (0) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद 9 रन तक टीम ने लावण्या केनी (3) का विकेट भी खो दिया।

यहां से कप्तान ईशा ओझा ने हीना होचचंदानी (10) के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 19 रन की साझेदारी की। ईशा 24 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुईं, उनकी इस पारी में 2 चौके शामिल रहे।

हीना ने समायरा धरनिधारका (17) के साथ 10 रन जुटाए। इसके बाद रिनिथा रजित (15) ने समायरा के साथ पांचवें विकेट के लिए 18 रन, जबकि मेहुल कुलकर्णी (3) के साथ छठे विकेट के लिए 11 रन जुटाकर टीम को जैसे-तैसे अर्धशतक के पार पहुंचा दिया।

श्रीलंकाई टीम से मिताली अयोध्या ने 3.5 ओवरों में 14 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि चेतना विमुक्ति ने 4 ओवरों में 16 रन देकर 3 विकेट निकाले। इनके अलावा, सुगंधिका कुमारी ने 2 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में श्रीलंका ने सिर्फ 7.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली। इमेशा दुलानी ने कप्तान चामरी अट्टापट्टू के साथ पहले विकेट के लिए 35 गेंदों में 57 रन की साझेदारी की। इमेशा (18 गेंदों में 25) रन आउट हुईं, जिसके बाद कप्तान अट्टापट्टू ने संजना काविंदी के साथ दूसरे विकेट के लिए 12 गेंदों में 23 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।

कप्तान 25 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 7 चौके शामिल रहे, जबकि संजना ने 4 गेंदों में नाबाद 5 रन बनाए। यूएई के लिए कोई भी गेंदबाज विकेट हासिल नहीं कर सकीं।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X