Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

महिला टी20 एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वालीं 5 बल्लेबाज, टॉप पर हरमनप्रीत कौर का नाम

Updated on Friday, August 28, 2026 12:06 PM IST

नई दिल्ली: महिला टी20 एशिया कप 2026 का आगाज शुक्रवार (28 अगस्त) से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला थाईलैंड और हांगकांग के बीच खेला जाना है। भारतीय टीम की पहली भिड़ंत 30 अगस्त को थाईलैंड से होगी। आइए आपको महिला टी20 एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली पांच बल्लेबाजों के नाम बताते हैं। हरमनप्रीत कौर: भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर महिला टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही हैं। हरमनप्रीत ने इस फॉर्मेट में खेले 25 मुकाबलों में 106 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 571 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 66 रन रहा है।

चमारी अटापट्टू: श्रीलंका की स्टार बल्लेबाज चमारी अटापट्टू महिला टी20 एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। उन्होंने 21 मुकाबलों में 118 के स्ट्राइक रेट और 31 की औसत से 565 रन बनाए हैं। वह टी20 एशिया कप में एक शतक और 2 अर्धशतक लगा चुकी हैं।

स्मृति मंधाना: भारतीय टीम की उपकप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का महिला टी20 एशिया कप में रिकॉर्ड दमदार रहा है। वह 24 मुकाबलों में 114 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 479 रन बना चुकी हैं। मंधाना ने टूर्नामेंट में कुल तीन अर्धशतक लगाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 60 रन रहा है।

मिताजी राज: महिला टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर भारत के पूर्व बल्लेबाज मिताजी राज हैं। मिताली ने 12 मुकाबलों में 61 की औसत और 96 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 430 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए हैं।

बिस्माह मारूफ: पाकिस्तान की पूर्व बल्लेबाज बिस्माह मारूफ महिला टी20 एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 23 मुकाबलों में 92 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 423 रन बनाए हैं। इस दौरान बिस्माह ने 2 अर्धशतक लगाए और उनका हाईएस्ट स्कोर 62 रन रहा।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X