Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

अब्बास-अली की शानदार गेंदबाजी, पाकिस्तान के नाम रहा लॉर्ड्स टेस्ट का पहला दिन

Updated on Friday, August 28, 2026 12:05 PM IST

लंदन: । इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के नाम रहा। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 9 विकेट खोकर 248 रन बनाए हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और एमिलियो गे सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बेन डकेट भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 17 रन बनाकर मोहम्मद अब्बास का शिकार बने। कप्तान जो रूट को सिर्फ 4 रनों के स्कोर पर अब्बास ने पवेलियन भेजा, तो हैरी ब्रूक 15 रन ही बना सके। डेन लॉरेंस 17 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि, जॉर्डन कॉक्स एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 105 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों की मदद से 55 रन बनाए। जेमी स्मिथ ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों में 61 रनों की दमदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 10 चौके लगाए। कॉक्स और स्मिथ ने मिलकर छठे विकेट के लिए 95 गेंदों में 67 रनों की अहम साझेदारी निभाई। गस एटकिंसन ने 5 चौकों की मदद से महज 27 गेंदों में 34 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। स्मिथ और एटकिंसन ने सातवें विकेट के लिए महत्वपूर्ण 35 रन जोड़े। जोफ्रा आर्चर ने 14 रनों का योगदान दिया।

मोहम्मद अब्बास ने ओली रॉबिन्सन को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। एटकिंसन का साथ जोश टंग एक रन बनाकर दे रहे हैं। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद अब्बास 56 रन देकर 4 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं, मोहम्मद अली ने 67 रन देकर 3 विकेट चटकाए हैं। खुर्रम शहजाद एक विकेट अपने नाम कर चुके हैं। अब्बास और अली की शानदार गेंदबाजी के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज टेस्ट के पहले दिन पूरी तरह से बेबस नजर आए।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X