Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

दुनिया

नेपाल त्रासदी: अमेरिका ने बढ़ाया मदद का हाथ, पांच लाख डॉलर की आपात सहायता और डिजास्टर एडवाइजर भेजा

Updated on Thursday, August 27, 2026 17:08 PM IST

वॉशिंगटन : अमेरिका नेपाल के रसुवा जिले में आई विनाशकारी अचानक बाढ़ के बाद एक डिजास्टर रिस्पॉन्स एडवाइजर भेज रहा है और पांच लाख डॉलर की आपातकालीन सहायता भी प्रदान कर रहा है। इस आपदा में कई लोगों की जान गई है और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। अमेरिकी विदेश विभाग ने इस सहायता की घोषणा की। इसी दौरान संयुक्त राष्ट्र भी नेपाल सरकार के नेतृत्व में चल रहे राहत और बचाव कार्यों के लिए राहत सामग्री और कर्मियों को जुटा रहा है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा, "नेपाल के रसुवा जिले में आई विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति अमेरिका अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है। इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।"


विदेश विभाग ने बताया कि वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। डिजास्टर रिस्पॉन्स एडवाइजर मौके पर राहत कार्यों में सहयोग करेगा। पांच लाख डॉलर की यह सहायता अमेरिकी विदेश विभाग के वैश्विक कार्यक्रम के तहत कैथोलिक रिलीफ सर्विसेज के माध्यम से दी जाएगी।
इस धनराशि का उपयोग आपातकालीन आश्रय (शेल्टर) उपलब्ध कराने और राहत सामग्री वितरित करने में किया जाएगा। साथ ही, बाढ़ प्रभावित समुदायों को स्वच्छ पानी, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।


विदेश विभाग ने बताया कि काठमांडू स्थित अमेरिकी दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद अमेरिकी नागरिकों का पता लगाने और उनकी सहायता करने का काम कर रहा है। प्रभावित इलाकों में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को स्थानीय समाचारों पर नजर रखने और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह भी दी गई है।
इस बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नेपाल और चीन में आई भीषण बाढ़ पर दुख व्यक्त किया है। इस आपदा में लोगों की जान गई है, कई लोग लापता हैं और व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ है।


न्यूयॉर्क में जारी बयान में उनके प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा, "महासचिव नेपाल और चीन में आई गंभीर बाढ़ से दुखी हैं, जिसने कई लोगों की जान ले ली है, कई लोग लापता हैं और बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। वे पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। वे इस आपदा से प्रभावित सभी लोगों के साथ अपनी एकजुटता प्रकट करते हैं।"
संयुक्त राष्ट्र नेपाल सरकार की मदद कर रहा है जबकि अधिकारी आपदा के वास्तविक नुकसान का आकलन करने और तत्काल राहत पहुंचाने में लगे हुए हैं।
बयान के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र की टीमें और मानवीय सहायता से जुड़े साझेदार संगठन बाढ़ प्रभावित समुदायों तक मदद पहुंचाने के लिए राहत सामग्री और कर्मियों को तेजी से जुटा रहे हैं।


स्टीफन डुजारिक ने कहा, "महासचिव उन आपातकालीन राहतकर्मियों की सराहना करते हैं जो लोगों की जान बचाने के लिए काम कर रहे हैं, और संयुक्त राष्ट्र की ओर से हर संभव अतिरिक्त सहायता देने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं।"
अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र दोनों की घोषणाओं में फिलहाल सुरक्षित आश्रय, जरूरी राहत सामग्री, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही, नुकसान का सही आकलन करने और यह तय करने के लिए भी काम किया जा रहा है कि प्रभावित समुदायों को आगे किस तरह की सहायता की जरूरत होगी।

Have something to say? Post your comment
ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

X