Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

दुनिया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: ज‍िंदा, मगर गंभीर घायल हैं ईरानी सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई

Updated on Thursday, August 27, 2026 17:06 PM IST

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा दावा क‍िया। ट्रंप का कहना है क‍ि मोजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं, लेकिन अभी जीवित हैं। साथ ही, उन्‍होंने ईरान के साथ चल रहे युद्ध के 'काफी जल्द' खत्म होने की बात कही। रूढ़िवादी प्रसारक ग्लेन बेक के साथ एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि उनकी मौत हुई है। वह बहुत गंभीर रूप से घायल हुए हैं।" उन्होंने कहा क‍ि उनके शरीर का बायां हिस्सा, हाथ, पैर, सब कुछ बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वह बहुत गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि, ट्रंप ने खामेनेई की स्थिति को लेकर अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। उन्होंने कहा कि ईरानी अधिकारी अभी भी सर्वोच्च नेता से सलाह लेने की बात करते हैं।


ट्रंप ने कहा क‍ि अगर वह नहीं हैं, तो फिर वे बहुत अच्छा दिखावा कर रहे हैं, क्योंकि वे लगातार कहते हैं कि वे उनसे बात करने जा रहे हैं और विभिन्न मामलों पर उनकी अंतिम मंजूरी ले रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी बलों ने नाकाबंदी (ब्लॉकेड) से जुड़ी कार्रवाई के दौरान एक रात में 22 नौकाओं को नष्ट कर दिया।
उन्होंने कहा क‍ि हमने कल रात 22 नौकाओं को नष्ट कर दिया। नाकाबंदी के दौरान लोग अंदर आने की कोशिश कर रहे थे। हमारी नौसेना ने शानदार काम किया है। हमारी पूरी सेना ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ट्रंप ने विश्वास जताया कि यह सैन्य अभियान जल्द ही एक बड़ी जीत में बदल जाएगा।


उन्होंने कहा क‍ि हमें वेनेजुएला में जीत मिली थी और यहां भी हमें बहुत जल्द बड़ी जीत मिलने वाली है।
जब उनसे पूछा गया कि ईरान में लोग सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध क्यों नहीं कर रहे, तो ट्रंप ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा बलों और स्नाइपर्स का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा क‍ि जब ऐसे लोग सामने हों जो आपको गोली मार सकते हैं और आपकी जान ले सकते हैं, तो विरोध करना बहुत मुश्किल हो जाता है। यही कारण है कि लोग सड़कों पर नहीं उतर रहे हैं।


ट्रंप ने कहा कि ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है। संभावना है कि चीजें बदलेंगी, क्योंकि ईरान बहुत कमजोर हो चुका है। उनकी नौसेना लगभग खत्म हो चुकी है और उनकी वायुसेना भी लगभग पूरी तरह खत्म हो चुकी है। कुछ सैनिकों को वेतन नहीं मिल रहा है और देश में महंगाई बहुत बढ़ गई है।
ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्‍ट्रेट अभी भी सामान्य रूप से काम कर रहा है और वहां से बड़ी मात्रा में तेल की आवाजाही जारी है, हालांकि बीच-बीच में हमले होते रहे हैं। समुद्री बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं। हमने सभी माइन हटा दी हैं। जलडमरूमध्य काम कर रहा है, यह पूरी तरह सक्रिय है।


उन्होंने कहा क‍ि वहां से बड़ी मात्रा में तेल निकल रहा है। कल लगभग 10 मिलियन बैरल तेल की आवाजाही हुई थी। ट्रंप ने कहा कि इस पूरे संघर्ष का सबसे बड़ा उद्देश्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है। हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने दे सकते। यही इस पूरे मामले का मुख्य मुद्दा है। 99.9 प्रतिशत मामला इसी से जुड़ा है।
ट्रंप ने माना कि संघर्ष की वजह से उनकी सरकार को ऊर्जा और आर्थिक मामलों में कुछ समय के लिए अलग रास्ता अपनाना पड़ा, लेकिन उनका कहना है कि अब हालात बेहतर हो रहे हैं। हमने जरूरी कदम उठाए और अब कीमतें बहुत तेजी से नीचे आ रही हैं।

Have something to say? Post your comment
ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

: ट्रंप ने चुनावी रैली में वेनेजुएला को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कही

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को यूएई ने दिया 'ऑर्डर ऑफ जायद II' सम्मान

इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

: इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में किसी भी खेमे को स्पष्ट बहुमत नहीं

बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

: बोल्सोनारो का ब्राजील छोड़ना 'शर्मनाक': लूला

भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

: भारत दौरा मेरे लिए सम्मान की बात, संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : युवराज लिकटेंस्टीन

अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

: अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशियों को रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करेंगे वेंस

ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

: ट्रंप प्रशासन का फैसला: नॉर्दर्न मरियाना आइलैंड्स में चीनी पर्यटकों की वीजा-फ्री यात्रा की सस्पेंड

चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

: चीन में एआई शेयरों में भारी गिरावट, STAR50 इंडेक्स 40% टूटा

इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

: इजराइल में आम चुनाव के लिए मतदान, दुनिया की नजर नेतन्याहू बनाम आइजनकोट की टक्कर पर

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव को एक हफ्ता शेष, आखिरी पोल में ट्रंप के लिए निराशाजनक संकेत

X