Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

ब्राजील से पहले पनामा की चुनौती, 26 सितंबर को मैदान पर उतरेगा भारत

Updated on Wednesday, August 26, 2026 13:33 PM IST

भारत की सीनियर पुरुष फुटबॉल टीम फीफा मेंस इंटरनेशनल मैच विंडो के दौरान 26 सितंबर को पनामा के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलेगी। मुकाबले की मेजबानी भारत करेगा, हालांकि अभी वेन्यू की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों देशों के बीच यह पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा।

पनामा के खिलाफ पहली बार भिड़ेगा भारत
यह भारत के फुटबॉल इतिहास में नौवीं अलग कॉनकाकैफ टीम होगी, जिसका सामना भारतीय टीम करेगी। पनामा फिलहाल फीफा वर्ल्ड रैंकिंग में 44वें स्थान पर है। ऐसे में ‘ब्लू टाइगर्स’ के पास वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीम के खिलाफ खुद को परखने का एक और मौका होगा।

ब्राजील के बाद न्यूजीलैंड से भी मुकाबले
पनामा के खिलाफ मुकाबला 2026 में विश्व कप खेलने वाली टीमों के खिलाफ भारत के चार निर्धारित मुकाबलों में पहला होगा। इसके बाद भारतीय टीम 3 अक्टूबर को ब्राजील का सामना करेगी। फिर 12 और 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो दोस्ताना मैच खेले जाएंगे।

पनामा के खिलाफ मुकाबला चुनौतीपूर्ण : सत्यनारायण
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल एम. सत्यनारायण ने कहा, “ब्राजील के मैच से पहले पनामा के विरुद्ध खेलना एक मुश्किल चुनौती होगी। पनामा दुनिया की टॉप-50 टीमों में से एक है और यह खालिद जमील की टीम के लिए एक अच्छा टेस्ट होगा।” उन्होंने कहा कि टीम के खिलाड़ियों को सही अनुभव देने की कोशिश की जा रही है। आमतौर पर भारत को विश्व कप खेलने वाली टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलने के ज्यादा अवसर नहीं मिलते। ऐसे में मौजूदा फीफा विंडो में मजबूत टीमों के खिलाफ खेलना भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा।

नवंबर में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी टीम
भारतीय पुरुष राष्ट्रीय टीम अगली फीफा इंटरनेशनल मैच विंडो के दौरान 12 और 15 नवंबर को न्यूजीलैंड में मेजबान टीम के खिलाफ दो फ्रेंडली मैच खेलेगी। पहला मुकाबला ऑकलैंड के गो मीडिया स्टेडियम और दूसरा क्राइस्टचर्च के वन न्यूजीलैंड स्टेडियम में खेला जाएगा।

खेल के जरिए एकता के 100 साल का जश्न
इन मुकाबलों की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान की गई थी। दोनों मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच ‘खेल के जरिए एकता के 100 साल’ का जश्न मनाने के लिए आयोजित खेल आयोजनों की सीरीज का हिस्सा होंगे।

2005 के बाद पहली बार ओएफसी सदस्य देश का दौरा
न्यूजीलैंड का यह दौरा भारतीय पुरुष राष्ट्रीय टीम का वहां पहला दौरा होगा। साथ ही, 2005 के बाद किसी ओएफसी सदस्य देश का भारतीय टीम का यह पहला दौरा होगा। वर्ष 2005 में भारत ने फिजी के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच खेले थे।

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X