Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

सीए भवानी देवी: ओलंपिक खेलने वाली पहली भारतीय तलवारबाज, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीते 2 स्वर्ण पदक

Updated on Wednesday, August 26, 2026 12:33 PM IST

तलवारबाजी एक पारंपरिक कला है। प्राचीन समय में तलवारबाजी का कौशल युद्ध क्षेत्र में शत्रु पर विजय प्राप्त करने के लिए हासिल किया जाता है। युद्ध का तरीका अब बदल चुका है। युद्ध अब तलवार नहीं, बल्कि रासायनिक हथियारों से लड़े जाते हैं। आधुनिक समय में तलवारबाजी एक खेल का रूप ले चुकी है। इस खेल में सीए भवानी देवी भारत का वैश्विक चेहरा हैं।

सीए भवानी देवी ने अपने तलवारबाजी कौशल का प्रदर्शन वैश्विक मंचों पर किया है और देश की इस परंपरागत कला को आधुनिक रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है।

भवानी देवी का जन्म 27 अगस्त 1993 को चेन्नई में हुआ था। उनका पूरा नाम चदलवाड़ा आनंदा भवानी देवी है। भवानी ने 11 साल की उम्र में 2004 में तलवारबाजी शुरू की थी। दसवीं कक्षा पास करने के बाद वे थालास्सेरी, केरल के साई केंद्र पहुंची और यहीं तलवारबाजी के गुर सीखे। 14 साल की उम्र में वह तुर्की में अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शामिल हुई थीं। इसके बाद से भवानी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार इस खेल में सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं।

उनकी उपलब्धियों पर गौर करें, तो जूनियर स्तर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दमदार प्रदर्शन के बाद 2014 में एशियन अंडर-23 चैंपियनशिप में भवानी ने व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में रजत पदक जीता था। भवानी ने व्यक्तिगत स्पर्धा में केनबरा में 2018 में आयोजित कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण और 2022 में लंदन में आयोजित कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। 2023 में एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक जीता था। भवानी ने 2020 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

भवानी देवी का भारतीय तलवारबाजी के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। वह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज हैं। वह एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली भी पहली भारतीय तलवारबाज हैं। राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में उनके नाम दो स्वर्ण हैं। 33 वर्ष की हो रही भवानी देवी अभी भी खेल में सक्रिय हैं और देश के नाम पदक लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

भारत सरकार ने तलवारबाजी में असाधारण प्रदर्शन के लिए भवानी देवी को 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X