Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

हरियाणा

हरियाणा कांग्रेस के जिलेवार संवाद बैठकों का पांचवां चरण 25 अगस्त से झज्जर में शुरू

Updated on Monday, August 24, 2026 18:51 PM IST

हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिलेवार संवाद बैठकों के पांचवें चरण की शुरुआत 25 अगस्त से झज्जर जिले से होगी। इस चरण में विभिन्न जिलों में जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी बैठकों के साथ विधानसभा क्षेत्रवार नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक संवाद किया जाएगा।

25 अगस्त को झज्जर और भिवानी में कार्यक्रम
25 अगस्त को झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ और बादली विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बैठकें आयोजित होंगी। इसी दिन झज्जर जिला कांग्रेस कमेटी, भिवानी ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी और भिवानी शहरी जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठकें भी होंगी।

26 अगस्त को भिवानी और दादरी में संवाद
26 अगस्त को भिवानी, लोहारू, बवानी खेड़ा, तोशाम, बाढड़ा और दादरी विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया जाएगा। इसी दिन दादरी जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक भी आयोजित होगी।

27 अगस्त को महेंद्रगढ़ में संगठनात्मक बैठकें
27 अगस्त को महेंद्रगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक के साथ महेंद्रगढ़, नारनौल, अटेली और नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बैठकें आयोजित की जाएंगी।
इन बैठकों में स्थानीय स्तर पर संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता, क्षेत्रीय मुद्दों और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा होगी। पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर संगठन को और प्रभावी बनाने की रणनीति पर भी विचार करेगा।

30-31 अगस्त को दिल्ली में नेताओं-कार्यकर्ताओं से मुलाकात
एआईसीसी प्रभारी संजय दत्त 30 और 31 अगस्त को 24 अकबर रोड, नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हरियाणा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
कांग्रेस के अनुसार, जिलेवार संवाद बैठकों के चार चरणों में अब तक हरियाणा के 16 जिलों, 24 जिला कांग्रेस कमेटियों और 63 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम पूरे किए जा चुके हैं। पांचवें चरण के बाद यह संगठनात्मक संवाद अभियान 20 जिलों, 29 जिला कांग्रेस कमेटियों और 77 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंच जाएगा।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि संवाद अभियान का उद्देश्य संगठन को जिला, विधानसभा और बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावी बनाना है। साथ ही कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व के बीच सीधा संवाद एवं बेहतर समन्वय स्थापित करना भी इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

: गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

: शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

: अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

: झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

: हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

X