Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

विशाखापत्तनम: मांडविया, रक्षा खडसे ने 'ब्रिक्स फ्रेंडशिप साइकिलिंग इवेंट' का नेतृत्व किया

Updated on Sunday, August 23, 2026 17:06 PM IST

विशाखापत्तनम : केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने रविवार को विशाखापत्तनम में 'ब्रिक्स फ्रेंडशिप साइकिलिंग इवेंट' का नेतृत्व किया। यह फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल का 87वां संस्करण था। ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की बैठक के दौरान इस साइकिलिंग इवेंट का आयोजन किया गया था।

मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, यूएई, ईरान और दक्षिण अफ्रीका के मंत्री और विभाग के हेड ने साइकिलिंग इवेंट में हिस्सा लिया। इसके माध्यम से ब्रिक्स देशों के बीच दोस्ती और सहयोग की भावना को दिखाया गया।

इस सप्ताह के फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल की थीम 'उन्नत भारत अभियान' थी।

इस अवसर पर मनसुख मांडविया ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिट इंडिया मूवमेंट पूरे देश में धीरे-धीरे फैल रहा है। युवाओं ने फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के तहत देश भर में 18,000 से ज्यादा जगहों पर साइकिल चलाई है ताकि फिटनेस का संदेश फैलाया जा सके। साइकिल चलाने के कई फायदे हैं—यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, ट्रैफिक जाम से निपटने में मदद करती है और प्रदूषण कम करने में मदद करती है। साइकिल चलाने से इंधन भी बचता है और विदेशी मुद्रा बचाने में मदद मिलती है। हम सभी को विकसित भारत बनाने के लिए फिट रहना होगा।"

मांडविया ने कि एक स्वस्थ और खुशहाल समाज बनाने के लिए फिटनेस बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा, "जब कोई इंसान फिट होता है, तो समाज स्वस्थ रहता है, और एक समाज समाज ही एक खुशहाल देश बना सकता है। पीएम मोदी ने भारत को एक विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी को हर रविवार साइकिल चलाकर खुद को फिट रखना चाहिए।"

'ब्रिक्स फ्रेंडशिप साइकिलिंग इवेंट' में हिस्सा लेने वाले मेहमानों ने फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल पहल की प्रशंसा की और डॉ. मांडविया को पूरे भारत में इस अभियान को पहुंचाने के लिए बधाई दी।

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 87वां एडिशन पूरे देश में आयोजित किया गया, जिसमें नई दिल्ली, लेह, कारगिल और पोर्ट ब्लेयर शामिल थे। प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत की शपथ ली, जिससे नशे की लत से लड़ने और युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का उनकी प्रतिबद्धता सुनिश्चित हुई।

नई दिल्ली में, मशहूर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 5:30 बजे से शुरू हुई फिटनेस गतिविधियों में 1,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। गतिविधियों में योग, जुम्बा और रोप स्किपिंग शामिल थे। इसके बाद इंडिया गेट के चारों ओर 5 किलोमीटर की साइकिल रैली आयोजित की गई।

दिल्ली में आयोजित साइकिल रैली में इंडियन हैंडबॉल टीम के पूर्व कप्तान और कोच नवीन पुनिया और जुम्बा और डांस कोरियोग्राफर शिविका अश्विन ने विशेष अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, रस्साकशी और एक बाधा दौड़ वाला एक खास गेम जोन भी बनाया गया था। इसमें 5 से 85 साल की उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया।

फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल, फिट इंडिया मूवमेंट के तहत युवा मामले और खेल मंत्रालय की एक पहल है, जिसे साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई), राहगिरी फाउंडेशन और एमवाई भारत के साथ मिलकर आयोजित किया गया है।

यह साइकिलिंग ड्राइव सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित की जाती है, जिसमें साई क्षेत्रिय केंद्र, नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, साई ट्रेनिंग सेंटर, खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और खेलो इंडिया सेंटर शामिल हैं।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X