Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

भारत बनाम श्रीलंका: पडिक्कल-गिल ने लगाया अर्धशतक, टीम इंडिया के नाम रहा दूसरा सेशन

Updated on Sunday, August 23, 2026 17:05 PM IST

कोलंबो : भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट क्लब स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट का दूसरा सेशन भारतीय टीम के नाम रहा है।

टी-ब्रेक तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 3 विकेट खोकर 187 रन स्कोरबोर्ड पर लगा लिए हैं। पहले टेस्ट में शतकीय पारी खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल का दमदार प्रदर्शन दूसरी पारी में भी जारी है। पडिक्कल 117 गेंदों में 63 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। अपनी इस पारी में वह 7 चौके लगा चुके हैं।

शुभमन गिल भी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। गिल ने 108 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए और वह असिथा फर्नांडो की गेंद पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच देकर पवेलियन लौटे। गिल और पडिक्कल ने तीसरे विकेट के लिए 209 गेंदों में 120 रनों की साझेदारी निभाई।

हालांकि, टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और केएल राहुल महज 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल भी अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और वह 53 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 45 रन बनाने के बाद असिथा फर्नांडो की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। टी-ब्रेक तक ऋषभ पंत एक रन बनाकर पडिक्कल का साथ निभा रहे हैं। श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में असिथा अब तक दो विकेट चटका चुके हैं, जबकि लाहिरू कुमारा ने एक विकेट निकाला है।

पहले टेस्ट में मिली शानदार जीत के बावजूद भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। कुलदीप यादव की जगह पर सारांश जैन अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। कप्तान गिल ने टॉस के समय पर बताया कि कुलदीप इन्फेक्शन के कारण इस मैच में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हो सके हैं। सारांश स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं। वहीं, श्रीलंका की तरफ से कामिल मिशारा अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है। पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने 165 रनों से जीत दर्ज की थी।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X