Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

हरियाणा

सज्जन कुमार को मिसाल बताकर घिरे दीपेंद्र हुड्डा, CM सैनी बोले-पीड़ितों के जख्मों पर किया प्रहार

Updated on Saturday, August 22, 2026 19:26 PM IST

चंडीगढ़ : वर्ष 1984 में हुए दंगों के दोषी सज्जन कुमार को मिसाल बताकर रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा नए विवाद में फंस गए हैं। हरियाणा व पंजाब में भाजपा तथा अन्य विपक्षी राजनीतिक दलों ने दीपेंद्र हुड्डा को घेर लिया है। नई दिल्ली में हुड्डा के आवास के बाहर पोस्टर लगाए जाने के बाद शनिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी दीपेंद्र हुड्डा का नाम लिए बगैर उनपर राजनीतिक हमला किया।

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार के निधन पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा दी गई श्रद्धांजलि में प्रयोग शब्दों पर पंजाब के ग़ैर-कांग्रेसी नेताओं ने विवाद खड़ा कर दिया है। 1984 के सिख विरोधी दंगों पर सजा पा चुके सज्जन कुमार को सामाजिक व्यक्ति और उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया था। यह विवाद आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले ही बड़ा मुद्दा बन गया है।

इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीडि़तों के जख्म आज भरे भी नहीं हैं और ऐसे में हरियाणा में बाप-बेटे द्वारा मृत सज्जन कुमार को अपना रोल मॉडल बताना उनके जख्मों पर एक और मार्मिक प्रहार है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि जिन परिवारों ने 1984 में अपने प्रियजनों को खोया, उनके लिए ऐसे शब्द केवल एक बयान नहीं, बल्कि उनके वर्षों पुराने दर्द और घावों को फिर से कुरेदने जैसा है।

कांग्रेस से हमारा सीधा सवाल है-जिसे आप रोल मॉडल बता रहे हैं, वह आखिर किस बात का रोल मॉडल है,बताइए। राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान की बात करते हैं, तो क्या मोहब्बत की यह परिभाषा है कि 1984 के पीडि़तों के दर्द को भुलाकर उनके जख्मों पर फिर से नमक छिडक़ा जाए। कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और 1984 के पीडि़त परिवारों से माफी मांगनी चाहिए। 1984 के दंगों पर कांग्रेस द्वारा माफी मांगने का मुद्दा पहले से ही गर्माया हुआ है। अब मुख्यमंत्री नायब सैनी की मांग ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

 

Have something to say? Post your comment
हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

: गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

: शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

: अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

: झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

: हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

X