Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

हरियाणा

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदलः 6 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

Updated on Friday, August 21, 2026 20:39 PM IST

हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से 6 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारियों में, विजय सिंह दहिया, जो वर्तमान में स्कूल शिक्षा, पशुपालन एवं डेयरी तथा खेल विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को स्कूल शिक्षा, पशुपालन एवं डेयरी तथा नागरिक उड्डयन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।


आदेश के मुताबिक अमनीत पी. कुमार, जो वर्तमान में भविष्य विभाग तथा विदेश सहयोग विभाग की प्रधान सचिव हैं, को खेल विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राजीव रत्तन, जो वर्तमान में कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय कार्य विभाग के सचिव, निदेशक प्रशिक्षण (पदेन), सतर्कता विभाग के जांच अधिकारी तथा आपूर्ति एवं निपटान विभाग के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

शरणदीप कौर बराड़, को केन्द्र सरकार से वापस लौटने के बाद हरियाणा राज्य भंडारण निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। मुनीष शर्मा, जो वर्तमान में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के सचिव हैं, को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला में प्रशासक (मुख्यालय) नियुक्त किया गया है।

दीपक बाबूलाल करवा, जो वर्तमान में भिवानी एवं चरखी दादरी में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। एचसीएस अधिकारियों में, वर्तमान में नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रही सुश्री ममता को अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) तथा हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।


मीनाक्षी राज, जो वर्तमान में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला की सचिव तथा निगरानी एवं समन्वय प्रकोष्ठ में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं और समाधान प्रकोष्ठ का कार्य देख रही हैं, को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव तथा निगरानी एवं समन्वय प्रकोष्ठ की संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वे समाधान प्रकोष्ठ का कार्य भी देखेंगी। इसके अतिरिक्त, उन्हें भू-चकबंदी एवं भू-अभिलेख विभाग की अतिरिक्त निदेशक भी नियुक्त किया गया है।

वीरेन्द्र चैधरी, जो वर्तमान में कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी हैं, को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। वर्तमान में नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे दीपक कुमार, को आयुष विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

जीतेंद्र जोशी, जो वर्तमान में मौलिक शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) हैं, को उच्च शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा उप सचिव लगाया गया है। दर्शन यादव, जो वर्तमान में मानेसर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) हैं, को नगर निगम, मानेसर का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।


जय प्रकाश, जो वर्तमान में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में संयुक्त आवासीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। गुलजार मलिक, जो वर्तमान में जींद सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक हैं, को कैथल जिला परिषद तथा डीआरडीए का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नीरज शर्मा, जो वर्तमान में उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) व उप सचिव तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव (कानूनी) हैं, को मौलिक शिक्षा विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का सचिव (कानूनी) नियुक्त किया गया है। लोकेश, जो वर्तमान में मानेसर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त हैं, को मानेसर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नियुक्त किया गया है ।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता

हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

: हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी

गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

: गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल

शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

: शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज

अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

: अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा

झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

: झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग

हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

: हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार

हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

: हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, गुजरात दौरे पर सैनी सरकार की बड़ी सफलता

हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

: हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात

X