Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

खेल

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: सात्विक-चिराग ने मलेशियाई जोड़ी को हराया, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

Updated on Friday, August 21, 2026 14:48 PM IST

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में गुरुवार को दो बार के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की मेंस डबल्स जोड़ी ने मलेशिया के जुनैदी आरिफ और याप रॉय किंग को 21-23, 21-19, 21-17 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

सात्विक और चिराग ने पहला करीबी गेम हारने के बावजूद संयम बनाए रखा और मलेशियाई जोड़ी को मात देकर क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया, जहां उनका मुकाबला चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी लियांग वेई केंग और वांग चांग से होगा।

गुरुवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिन के आखिरी मैच में, सात्विक और चिराग ने मलेशियाई खिलाड़ियों के खिलाफ पहले गेम में दो गेम प्वाइंट्स बचाए, लेकिन फिर भी गेम हार गए। हालांकि, दूसरे गेम में भारतीय खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखा और 16-18 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए मैच को निर्णायक गेम तक पहुंचाया। आखिरी गेम में भी कुछ ऐसा ही हुआ; सात्विक और चिराग 12-15 से पीछे थे, लेकिन फिर स्कोर 17-17 से बराबर किया और अगले चार प्वाइंट्स जीतकर क्वार्टर-फाइनल में जगह पक्की कर ली।

इससे पहले, ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी रिन इवानागा और की नाकानिशी को मात देकर 11 साल में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय विमेंस डबल्स जोड़ी बनने का कारनामा किया।

ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा के 2015 में जकार्ता में हुए वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर-फाइनल (अंतिम आठ) में पहुंचने के बाद से भारत की कोई भी विमेंस डबल्स जोड़ी इस स्टेज तक नहीं पहुंच पाई थी।

वहीं, पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी टूर्नामेंट से बाहर हो गए। सिंधु छठा वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडल जीतने इस टूर्नामेंट मे उतरी थीं, लेकिन उन्हें गुरुवार को चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त वांग झी यी से 11-21, 21-15, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, बड़े खिलाड़ियों को हराने वाले आयुष शेट्टी का सफर इंडोनेशिया के अलवी फरहान से 19-21-19, 11-21 की हार के साथ खत्म हो गया।

 

Have something to say? Post your comment
राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

: तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

: ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

: वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

X